ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Highlightsif you want success then use these colors

सफलता चाहिए तो इन रंगों का करिए प्रयोग

फेंगशुई की धारणा अनुसार दक्षिण दिशा प्रसिद्धि, पहचान एवं सम्मान देने की दिशा मानी गई है अतः प्रसिद्धि, पहचान एवं सम्मान के लिए दक्षिण दिशा को ऊर्जावान किया जाना जरुरी है। इसके लिए दक्षिण दिशा के...

सफलता चाहिए तो इन रंगों का करिए प्रयोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Apr 2017 03:07 PM
ऐप पर पढ़ें

फेंगशुई की धारणा अनुसार दक्षिण दिशा प्रसिद्धि, पहचान एवं सम्मान देने की दिशा मानी गई है अतः प्रसिद्धि, पहचान एवं सम्मान के लिए दक्षिण दिशा को ऊर्जावान किया जाना जरुरी है। इसके लिए दक्षिण दिशा के प्रधान तत्व अग्नि एवं इसके सहयोगी तत्व लकड़ी को पुष्ट करके बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। घर अथवा कार्यालयके दक्षिण दिशा वाले भाग में जल अथवा जल के चित्र का प्रयोग फेंगशुई के अनुसार वर्जित है क्योंकि जल अग्नि तत्व को क्षीण कर देता है। इस कारण दक्षिण दिशा से आने वाले लाभों में ह्रास होता है।

दक्षिण दिशा में लाल एवं नारंगी रंग का प्रयोग सबसे अच्‍छा है। ये सभी रंग अग्नि तत्व से सम्बंधित रंग हैं। अन्य सहयोगी रंग जैसे हरा भी दक्षिण दिशा में प्रयोग हेतु उत्तम है क्योंकि यह लकड़ी का रंग है और लकड़ी अग्नि को पुष्ट करती है। नीला एवं काला रंग दक्षिण दिशा में प्रयोग हेतु ठीक नहीं है क्योंकि फेंगशुई में इन रंगों को जल तत्व का रंग माना गया है एवं जल अग्नि का शामक है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें