ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Highlightspottery vaastu tips brings goodluck

घर में रखे मिट्टी के बर्तन चमका सकते हैं आपका भाग्य

  घर में रखे मिट्टी के बर्तन भी आपका भाग्य चमका सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार मिट्टी के बर्तनों को बहुत पवित्र माना गया है। पहले मिट्टी के बने बर्तनों में खाना खाया जाता था। वास्तु की मा

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 06:57 PM

घर में रखे मिट्टी के बर्तन भी आपका भाग्य चमका सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार मिट्टी के बर्तनों को बहुत पवित्र माना गया है। पहले मिट्टी के बने बर्तनों में खाना खाया जाता था। वास्तु की मानें तो घर में रखें मिट्टी के बर्तन एक तरफ जहां आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं बल्कि इनके घर या ऑफिस में होने से गुडलक, धन-वैभव, सफलता सब कुछ हासिल किया जा सकता है। पूजा घर से लेकर विवाह के मौके पर पूजा के लिए इस्तेमाल किए जानें वाले सभी बर्तन मिट्टी के होते हैं। 

घर में रखे मिट्टी के बर्तन चमका सकते हैं आपका भाग्य 1 / 2

घर में रखे मिट्टी के बर्तन चमका सकते हैं आपका भाग्य

घर में रखें घड़े में पानी: वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि घर में उत्तर पूर्व दिशा में घड़े में पानी भरकर रखना चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं जाती है। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो और भी फायदेमंद है। वास्तु के अनुसार अगर कोई तनाव या फिर किसी मानसिक समस्या का शिकार है तो उसे घड़े में रखा पानी पीना चाहिए।

घर में पूजा के लिए भगवान की मूर्ति अगर मिट्टी के लाएंगो तो इससे आपके घर में हमेशा बरकत रहेगी। यही नहीं घर में मिट्टी के सजावटी बर्तन जैसे कटोरी, फ्लावर पॉट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। कहते हैं इससे घर में सौभाग्य तो आता है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

घर में रखे मिट्टी के बर्तन चमका सकते हैं आपका भाग्य 2 / 2

घर में रखे मिट्टी के बर्तन चमका सकते हैं आपका भाग्य