ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News धर्मसक्सेस मंत्र: हमे अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए

सक्सेस मंत्र: हमे अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए

एक बार एक राजा के राज्य में महामारी फैल गई। चारो ओर लोग मरने लगे। राजा ने इसे रोकने के लिए बहुत सारे उपाय करवाए मगर कुछ असर नहीं हुआ और लोग मरते रहे। दुखी राजा ईश्वर से प्रार्थना करने लगा। तभी अचानक...

सक्सेस मंत्र: हमे अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

एक बार एक राजा के राज्य में महामारी फैल गई। चारो ओर लोग मरने लगे। राजा ने इसे रोकने के लिए बहुत सारे उपाय करवाए मगर कुछ असर नहीं हुआ और लोग मरते रहे। दुखी राजा ईश्वर से प्रार्थना करने लगा। तभी अचानक आकाशवाणी हुई। आसमान से आवाज़ आई कि हे राजा तुम्हारी राजधानी के बीचो बीच जो पुराना सूखा कुंआ है अगर अमावस्या की रात को राज्य के प्रत्येक घर से एक–एक बाल्टी दूध उस कुएं में डाला जाए तो अगली ही सुबह ये महामारी समाप्त हो जायेगी और लोगों का मरना बन्द हो जायेगा।

राजा ने तुरन्त ही पूरे राज्य में यह घोषणा करवा दी कि महामारी से बचने के लिए अमावस्या की रात को हर घर से कुएं में एक-एक बाल्टी दूध डाला जाना अनिवार्य है। अमावस्या की रात जब लोगों को कुएं में दूध डालना था उसी रात राज्य में रहने वाली एक चालाक एवं कंजूस बुढ़िया ने सोचा कि सारे लोग तो कुंए में दूध डालेंगे। अगर मैं अकेली एक बाल्टी पानी डाल दूं तो किसी को क्या पता चलेगा। 

इसी विचार से बुढ़िया ने रात में चुपचाप एक बाल्टी पानी कुंए में डाल दिया। अगले दिन जब सुबह हुई तो लोग वैसे ही मर रहे थे। कुछ भी नहीं बदला था क्योंकि महामारी समाप्त नहीं हुई थी। राजा ने जब कुंए के पास जाकर इसका कारण जानना चाहा तो उसने देखा कि सारा कुंआ पानी से भरा हुआ है। दूध की एक बूंद भी वहां नहीं थी। राजा समझ गया कि इसी कारण से महामारी दूर नहीं हुई और लोग अभी भी मर रहे हैं। दरअसल ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जो विचार उस बुढ़िया के मन में आया था वही विचार पूरे राज्य के लोगों के मन में आ गया और किसी ने भी कुंए में दूध नहीं डाला।

इससे यह सीख मिलती है कि हमे अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना चाहिए। अगर हम दूसरों की परवाह किए बिना अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाने लग जाएंगे तो पूरे देश में बदलाव ला सकते हैं ।

सोशल मीडिया से

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें