ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope numerology of 22 may 2017

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 मई का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 मई का दिन

Meenakshi.naiduलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSun, 21 May 2017 09:13 PM

आपकी अंकराशि

आपकी अंकराशि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 17 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-1 2 / 10

आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। विवाद की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आलस्य और थकान हावी हो सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। 

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपके मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। व्यापार में नई मुश्किलें सामने आ सकती हैं। जोखिमभरे कार्यों से दूर रहें। नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपके कार्य को सराहना मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। विवादों से दूर रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पेट के रोग आपका स्वास्थ्य प्रभावित कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। व्यापार के सिलसिले में कहीं जाना हो सकता है। पेट और गले के रोग आपका स्वास्थ्य प्रभावित कर सकते हैं। 

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आप किस्मत के भरोसे न रहें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आलस्य हावी हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। विरोधी हावी हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। रोजमर्रा के कार्यों में अधिक भागदौड़ करनी होगी। महत्वपूर्ण लोगों से आपका संपर्क होगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपके मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज जोखिमभरे कार्यों को टाल दें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। व्यापार में उधार देने और लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। पुराने रोग आपका स्वास्थ्य प्रभावित कर सकते हैं। कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन परेशानियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यय की अधिकता रहेगी। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।