ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायलखीसराय स्टेशन पर व्हील चेयर का यात्रियों को नहीं मिल रहा लाभ

लखीसराय स्टेशन पर व्हील चेयर का यात्रियों को नहीं मिल रहा लाभ

लखीसराय स्टेशन पर व्हील चेयर की सुविधा के बाद भी लाचार यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। स्टेशन पर उपलब्ध कराए गए व्हील चेयर एक कमरे में बंद है। जरूरतमंद यात्रियों को समय पर व्हील चेयर की...

लखीसराय स्टेशन पर व्हील चेयर का यात्रियों को नहीं मिल रहा लाभ
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायTue, 08 Aug 2017 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

लखीसराय स्टेशन पर व्हील चेयर की सुविधा के बाद भी लाचार यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। स्टेशन पर उपलब्ध कराए गए व्हील चेयर एक कमरे में बंद है। जरूरतमंद यात्रियों को समय पर व्हील चेयर की सुविधा नहीं मिलती है। जिम्मेवार रेलकर्मियों की संवेदनहीनता के चलते यात्री व्हील चेयर की सुविधा से वंचित हो रहे है। 4 अगस्त को एक बुजूर्ग महिला यात्री को व्हील चेयर की जरूरत थी। व्हील चेयर के लिए स्अेशन पर दिए गए नंबर पर जब संपर्क किया गया तो जबाव मिला कि व्हील चेयर जिस कमरे में उसकी चाभी कहीं और पड़ा है। 12335 अप भागलपुरसे मुगलसराय के लिए एएसी बी वन के आरक्षित 60 वर्षीया महिला यात्री शशि खुराना को व्हील चेयर की जरूरत पड़ी। काफी प्रयास के बाद भी व्हील चेयर की सुविधा नहीं मिली। उनके परिजनों ने बताया कि व्हील चेयर की सुविधा नहीं मिलने के कारण डनहे काफी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि यह रेलवे की कुवयवस्था को दर्शाता है। लखीसराय स्टेशन पर एक संस्था द्वारा रेलवे को व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई है। रेलकर्मियों के कर्तव्यहीनता के कारण जरूरतमंदो को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें