ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरशीघ्र ही आरआरआई सिस्टम से लैस होगा जंक्शन

शीघ्र ही आरआरआई सिस्टम से लैस होगा जंक्शन

रेलवे बोर्ड के सहायक सदस्य (सिग्नल) एन. काशीनाथ ने अधिकारियों व इंजीनियरों की टीम के साथ शुक्रवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने आरआरआई (रूट रिले इंटरलॉकिंग), रिले रूम व अन्य केंद्र का जायजा...

शीघ्र ही आरआरआई सिस्टम से लैस होगा जंक्शन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 22 Sep 2017 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे बोर्ड के सहायक सदस्य (सिग्नल) एन. काशीनाथ ने अधिकारियों व इंजीनियरों की टीम के साथ शुक्रवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने आरआरआई (रूट रिले इंटरलॉकिंग), रिले रूम व अन्य केंद्र का जायजा लिया। साथ ही आरआरआई को चालू कराने के लिए अधिकारियों व इंजीनियरों से बातचीत की। मौके पर परिचालन विभाग को ट्रैफिक की जरूरतों की बाबत रिपोर्ट बनाने का आदेश दिया। आरआरआई के लिए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा निर्देश करने का आदेश दिया। उन्होंने बीते दिनों कई घंटों तक सिग्नल व प्वाईंट फेल होने की घटना के बारे में अधिकारियों व कर्मियों से जानकारी ली। उनके साथ सिग्नल व दूरसंचार विभाग के इंजीनियर व अधिकारी भी थे। वे डाउन वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस से संध्या पौने छह बजे जंक्शन पहुंचे। 45 मिनट के बाद सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें