ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारआज भूख हड़ताल पर रहेंगे होमगार्ड

आज भूख हड़ताल पर रहेंगे होमगार्ड

समान काम समान वेतन की मांग को लेकर होमगार्ड के जवान शुक्रवार को भूख हड़ताल पर रहेंगे। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई के तत्वावधान में कला भवन के सामने होमगार्ड के जवानों का धरना दूसरे दिन...

आज भूख हड़ताल पर रहेंगे होमगार्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

समान काम समान वेतन की मांग को लेकर होमगार्ड के जवान शुक्रवार को भूख हड़ताल पर रहेंगे। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई के तत्वावधान में कला भवन के सामने होमगार्ड के जवानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।

रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक के जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण यादव की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 मार्च को एक दिवसीय भूख हड़ताल और शाम में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो जिले के सभी होमगार्ड 28 मार्च को पटना के संजय गांधी स्टेडियम पहुंचकर पटना में आक्रोश मार्च निकालेंगे और जेल भरो अभियान भी चलायेंगे। मौके पर राज्य संगठन के नेता सत्तो मंडल,जिला सचिव नारायण यादव, उपाध्यक्ष बालकृष्ण यादव, सुबोध कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, कुशेश्वर यादव, दयानंद यादव, विरेन्द्र गुप्ता, सुरेश साह, वासुदेव पंडित, देवानंद यादव, हरिहर ठाकुर आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें