ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार दिवस पर छह मुखिया हुए सम्मानित

बिहार दिवस पर छह मुखिया हुए सम्मानित

नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत बेहतर काम करने वाले छह मुखिया को बिहार दिवस के मौके पर सैंडिस कंपाउंड में गुरुवार को सम्मानित किया गया। समारोह में 11 मुखिया को सम्मानित करना था। लेकिन किन्हीं कारणों से...

बिहार दिवस पर छह मुखिया हुए सम्मानित
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत बेहतर काम करने वाले छह मुखिया को बिहार दिवस के मौके पर सैंडिस कंपाउंड में गुरुवार को सम्मानित किया गया। समारोह में 11 मुखिया को सम्मानित करना था। लेकिन किन्हीं कारणों से पांच मुखिया समारोह में नहीं पहुंचे।नमामि गंगे योजना के तहत जिले में गंगा किनारे के 56 पंचायतों के 81 गांव को खुले में शौच प्रथा से मुक्त करने का लक्ष्य जिला प्रशासन को मिला था। इसमें से 44 गांवों को खुले में शौच प्रथा से मुक्त घोषित किया जा चुका है। खुले में शौच मुक्त गांव बनाने और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में बेहतर काम करने वाले मुखियों की सूची डीडीसी ने संबंधित बीडीओ से मांगी थी। सूची में से प्रशासन ने 11 मुखियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। जिला प्रशासन की तरफ से मुखियों को आमंत्रित किया गया था। समारोह में डीएम के प्रभार में रहे डीडीसी अमित कुमार और डीआरडीए निदेशक संजय कुमार ने सबौर प्रखंड के शंकरपुर पंचायत के मुखिया राजेश कुमार यादव, सुल्तानगंज प्रखंड के किशनपुर पंचायत की मुखिया उषा देवी, मसदी पंचायत की मुखिया कृति रश्मि, कहलगांव प्रखंड के एकडारा पंचायत के मुखिया मो.अशफाक आलम और रंगरा चौक के तीनटंगा दियारा उत्तर पंचायत के मुखिया भूमेश्वर दास को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुल्तानगंज प्रखंड के इंगलिश चिचरौन की मुखिया सफीना खातून, तिलकपुर पंचायत की मुखिया हेमा देवी, अब्जूगंज पंचायत की मुखिया मनोरमा देवी और कमरगंज पंचायत के मुखिया भरत कुमार समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि बाहर जाने और बीमारी के चलते पांच मुखिया नहीं आ सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें