ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार दिवस पर बच्चों ने उकेरे कल्पनाओं के रंग

बिहार दिवस पर बच्चों ने उकेरे कल्पनाओं के रंग

बिहार दिवस पर सैंडिस कंपाउंड में बच्चों ने कल्पनाओं के रंग कागज पर उकेरे। स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला, मूर्तिकला और वाद विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। इसके अलावा मंजूषा कला प्रतियोगिता भी हुई। सुबह से...

बिहार दिवस पर बच्चों ने उकेरे कल्पनाओं के रंग
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 08:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार दिवस पर सैंडिस कंपाउंड में बच्चों ने कल्पनाओं के रंग कागज पर उकेरे। स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला, मूर्तिकला और वाद विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। इसके अलावा मंजूषा कला प्रतियोगिता भी हुई। सुबह से ही बच्चे प्रतियोगिता के लिए सैंडिस कंपाउंड पहुंचने लगे थे।

चित्रकला प्रतियोगिता और मंजूषा कला प्रतियोगिता में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली बच्चे जबकि मंजूषा कला में बाहरी प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय बिहार का गौरवपूर्ण इतिहास था। इसमें बच्चों ने गौतम बुद्ध, महावीर जैन के अलावा शराबबंदी और इससे खुशहाल परिवार के भी चित्र बनाए। वहीं मूर्ति कला में ज्यादातर छात्रों ने बुद्ध और महावीर की आकृति बनाई। वादविवाद प्रतियोगिता में 12 छात्रों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम गुरुवार को सुनाया जाएगा। मंच संचालन वरीय शिक्षक छाया पांडेय ने किया।

खेल प्रतियोगिताओं में भी दिखाया जलवा

बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों ने खेलों में भी जौहर दिखाया। सैंडिस के प्ले ग्राउंड में 1500 मीटर दौड़, फुटबॉल, वालीबॉल आदि कई खेल हुए। एथलेटिक में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हुईं। खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन ,वरीय उपसमाहर्ता दीपू कुमार, जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी और जिला शिक्षा अधिकारी फूल बाबू चौधरी ने किया। दोपहर को खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई जो शाम तक चली।

प्रभात फेरी निकालकर दिया बिहार गौरव का संदेश

बिहार दिवस पर सुबह-सुबह सरकारी स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी को जिला शिक्षा अधिकारी ने रवाना किया। सभी मार्गों पर स्कूली बच्चे अपने-अपने स्कूल से निकल कर एक सीध में आए और प्रभात फेरी निकाली। बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। तख्तिायों पर शराबबंदी, बिहार के गौरव गान के संदेश लिखे हुए थे। प्रभात फेरी सैंडिस कंपाउंड से निकलकर पूरे शहर में घूमी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें