ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारहापुड़ के बक्सर में मूर्ति जलाकर फिजा बिगाड़ने का प्रयास

हापुड़ के बक्सर में मूर्ति जलाकर फिजा बिगाड़ने का प्रयास

सिंभावली के गांव बक्सर-ब्रह्मगढ़ी के पास एक मंदिर में सोमवार को असमाजिक तत्वों ने मूर्ति पर बोरी डालकर आग लगा दी। मूर्ति को जलाने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो लोग भड़क गए और घटनास्थल पर एकत्र...

हापुड़ के बक्सर में मूर्ति जलाकर फिजा बिगाड़ने का प्रयास
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सिंभावली के गांव बक्सर-ब्रह्मगढ़ी के पास एक मंदिर में सोमवार को असमाजिक तत्वों ने मूर्ति पर बोरी डालकर आग लगा दी। मूर्ति को जलाने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो लोग भड़क गए और घटनास्थल पर एकत्र होने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मूर्ति पर रंग कराते हुए मामले को संभाल लिया। भाजपा नेता ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मगढ़ी के पीछे लाला छंगामल के फार्म हाउस के पास माता की चामंड तथा मंदिर है। सोमवार सुबह कुछ महिलाएं चामंड को स्नान कराने के लिए पहुंची तो मूर्ति जली हुई थी। मूर्ति के ऊपर पड़ी बोरी में आग सुलग रही थी। इसकी जानकारी महिलाओं ने गांव में दी थी तो रोष व्याप्त हो गया। सैकड़ों लोग मंदिर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ विजय बहादुर सिंह यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस से दोषी लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी करने की मांग की। वहीं पुलिस ने मंदिर की सफाई कराते हुए हनुमान मूर्ति पर पुन: रंग कराया।

अफवाहों को दौर

मूर्ति को आग लगाने की घटना आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इस कारण लोग एक दूसरे से घटना की जानकारी करते रहे। पुलिस की सतर्कता तथा ग्रामीणों के संयम के आगे फिजा बिगड़ने से बच गई। वहीं एलआईयू सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।

एसपी ने दिए निर्देश

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अलंकृता सिंह सिम्भावली थाने पहुंची। उन्होंने दोषी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के आदेश दिए तथा लोगों से अफवाहों से दूर रहते हुए भाईचारे के साथ रहने की सलाह दी।

भाजपा नेता दी तहरीर

बक्सर निवासी भाजपा नेता प्रदीप भाटी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मूर्ति जलाकर फिजा खराब करने के प्रयास सहित कई आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें