ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारआरडीएस के प्राचार्य ने केंद्रीय चयन पर्षद की कार्रवाई पर उठाए सवाल

आरडीएस के प्राचार्य ने केंद्रीय चयन पर्षद की कार्रवाई पर उठाए सवाल

आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने केंद्रीय चयन पर्षद को पत्र लिखा है। इसके माध्यम से उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप के बाबत तीन बिंदुओं पर जवाब मांगा है। साथ ही वीसी और पुलिस...

आरडीएस के प्राचार्य ने केंद्रीय चयन पर्षद की कार्रवाई पर उठाए सवाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने केंद्रीय चयन पर्षद को पत्र लिखा है। इसके माध्यम से उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप के बाबत तीन बिंदुओं पर जवाब मांगा है। साथ ही वीसी और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। वहीं, भविष्य में आरडीएस कॉलेज में किसी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया है।

प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि पर्षद ने नियम के विरुद्ध जाकर एफआईआर करायी है। वैसे वीकक्ष को आरोपित बनाया गया है। जो परीक्षा के दौरान आरोपित छात्र राकेश कुमार ठाकुर के कमरे में ड्यूटी नहीं कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने विश्वास दिलाया कि पुलिस को जांच में सहयोग करेंगे। उन्होंने पर्षद से 31 जुलाई को आरडीएस कॉलेज केंद्र पर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की उपस्थिति पंजी व ओएमआर शीट का ब्योरा मांगा है। इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण कागजात भी मांगे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद पर्षद परीक्षा से जुड़ी हरेक कागजात को अपने साथ ले जा चुकी है। इसके लिए केंद्राधीक्षक को एक प्रमाण पत्र भी दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें