ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारगोशाला में चार से सुरभि यज्ञ व गोचरण पूजा

गोशाला में चार से सुरभि यज्ञ व गोचरण पूजा

कन्हौली गोशाला में चार मार्च से दो दिवसीय सुरभि यज्ञ व गोचरण पूजा होगी। इसका आयोजन तीन मार्च को राजस्थान पथमेड़ा से निकले भारतीय गो ज्योति दर्शन यात्रा के शहर पहुंचने पर होगा। यात्रा का नेतृत्व...

गोशाला में चार से सुरभि यज्ञ व गोचरण पूजा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

कन्हौली गोशाला में चार मार्च से दो दिवसीय सुरभि यज्ञ व गोचरण पूजा होगी। इसका आयोजन तीन मार्च को राजस्थान पथमेड़ा से निकले भारतीय गो ज्योति दर्शन यात्रा के शहर पहुंचने पर होगा। यात्रा का नेतृत्व पथमेड़ा गोशाला के संस्थापक दत्तशरणानंद जी महाराज कर रहे हैं। यात्रा छह मार्च को सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी।कार्यक्रम संयोजक कृष्ण मुरारी भरतिया ने रविवार को बताया कि चार को सुबह सुरभी यज्ञ होगा। इसमें महाराज जी के साथ आए स्वामियों व स्थानीय पंडित भाग लेंगे। इसके बाद 51 जोड़ा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गोचरण पूजा करेंगे। संध्या में महाराज जी गोष्ठी व प्रवचन करेंगे। पांच मार्च को शहर के विभिन्न मार्गों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के बाद पुन: 51 जोड़ा गोचरण पूजा करेंगे। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। छह सुबह यात्रा सीतामढ़ी को रवाना होगी। यात्रा यहां से नौ मार्च को जनकपुर जाएगी।मंत्री कमल बोथरा ने बताया कि यात्रा गोरक्षा, गोसेवा व योग शिविर का संदेश जनजन तक पहुंचाने के लिए 2015 के गोपाष्टमी को प्रारंभ हुआ है। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। उपाध्यक्ष बद्री विशाल टिकमानी ने बताया कि 2018 के गोपाष्टमी तक यात्रा पुन: राजस्थान के पथमेडा गोशाला में पहुंचकर समाप्त होगी।

1992 को पथमेड़ा गोशाल की थी स्थापना : सज्जन शर्मा ने कहा कि दत्तशरणानंद जी महाराज ने 19 वर्ष हिमालय पर तपस्या के बाद 1992 में पथमेड़ा गोशाला की स्थापना की थी। इसमें वर्तमान में सवा लाख से अधिक गाय हैं। एक को भी बांध कर नहीं रखा जाता। महाराज जी उनकी सेवा में लगे रहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें