बिहार में हिंदू युवा वाहिनी का होगा गठन
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी हिन्दू युवा वाहिनी का गठन किया जाएगा। सर्वप्रथम किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले में इसका गठन किया जाएगा। गठन कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी के मुख्यमंत्री...
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी हिन्दू युवा वाहिनी का गठन किया जाएगा। सर्वप्रथम किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले में इसका गठन किया जाएगा। गठन कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा विधि एवं विधायी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता अवधेश पांडेय व पूर्व विधायक सिकंदर सिंह ने दी है। उनका कहा था कि पूरे प्रदेश में युवा वाहिनी का गठन किया जाएगा, लेकिन इसकी शुरुआत सीमांचल क्षेत्र से किया जाएगा।