ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार सेक्स स्कैंडल: दो नेताओं से जुड़ा निखिल का नाम!

बिहार सेक्स स्कैंडल: दो नेताओं से जुड़ा निखिल का नाम!

निखिल प्रियदर्शी मामले में दो और राजनेताओं का नाम सामने आ रहा है। दोनों के साथ निखिल गोवा में जाकर मस्ती करता था। गंभीर आरोप लगने के बाद दोनों नेताजी ने भी किनारा थाम लिया है।  अब वे निखिल को...

बिहार सेक्स स्कैंडल: दो नेताओं से जुड़ा निखिल का नाम!
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 09:58 AM
ऐप पर पढ़ें

निखिल प्रियदर्शी मामले में दो और राजनेताओं का नाम सामने आ रहा है। दोनों के साथ निखिल गोवा में जाकर मस्ती करता था। गंभीर आरोप लगने के बाद दोनों नेताजी ने भी किनारा थाम लिया है। 

अब वे निखिल को दोस्त बताने से भी कतरा रहे हैं। नेताजी ने किनारा थाम लिया है। गोवा में होटल बुक करवाने से लेकर अन्य जिम्मेदारियां भी निखिल के हवाले होती थीं। निखिल प्रियदर्शी के संपर्क में रहने वाले कुछ दूसरे लोगों के बारे में भी टीम को पता चला है जिन्होंने केस दर्ज होने के बाद निखिल को थोड़े समय के लिए पनाह दी थी। चर्चा है कि फरार होने के कुछ दिनों तक निखिल पटना के एक प्रतिष्ठित होटल में रुका था। वहां कुछ लोग उससे मिलने गए थे। लेकिन जब निखिल को गिरफ्तारी की तलवार लटकने का अहसास हुआ तो उसने होटल छोड़ दिया। इधर, एसआईटी को लीड कर रहीं डीएसपी ममता कल्याणी ने निखिल प्रियदर्शी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की है।
 
टिकट कटवाने वाले भी रडार पर : निखिल प्रियदर्शी कई लोगों का फ्लाइट टिकट भी कटवाया करता था। ऐसे करीबियों पर भी एसआईटी की नजर है ताकि उनके जरिए निखिल को पकड़ा जा सके। 

जगुआर देता था निखिल : अपनी लग्जरी गाड़ी जगुआर और ऑडी को निखिल खासमखास लोगों के पास भेजा करता था। खास कर संडे के रोज उसकी गाड़ियां जाती थीं। ऐसे करीबियों ने भी फिलहाल किनारा थाम लिया है। 

कई नंबर पुलिस के हाथ लगे : डीएसपी के हाथ कई नंबर भी लगे थे। संभावना थी कि उन नंबरों से निखिल फरार होने के तीन दिनों बाद तक बात करता था। लेकिन अब सारे नंबर ऑफ हैं। 

गोवा में मस्ती
-नाम जुड़ते ही नेताजी ने थाम लिया किनारा
-अब निखिल को दोस्त मानने से भी कर रहे इंकार 
-निखिल के अन्य करीबियों पर पुलिस की नजर

खबरी लाल कौन ?  
निखिल प्रियदर्शी का खबरीलाल कौन है। सूत्रों की मानें तो कई लोग निखिल को अब भी एसआईटी की हरकत और पटना के माहौल के बारे में खबर दे रहे हैं। एक बार बात करने के बाद निखिल उस जगह को छोड़ देता है। 

गांधी मैदान संवाद कार्यक्रम में महिला से छेड़खानी, मारपीट  
पटना। गांधी मैदान संवाद कार्यक्रम के गेट पर रविवार रात लफंगों ने महिला के साथ छेड़खानी की। इससे आक्रोशित महिला के परिजनों और लफंगों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर गांधी मैदान थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही लफंगे फरार हो गए। मारपीट में दस लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें