ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशदुबई बंदरगाह पर विस्फोट, एक भारतीय नाविक की मौत, तीन घायल

दुबई बंदरगाह पर विस्फोट, एक भारतीय नाविक की मौत, तीन घायल

दुबई के अल हमरिया बंदरगाह पर एक जहाज में विस्फोट होने से एक भारतीय नाविक की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। दुबई स्थित भारतीय मिशन के एक ट्वीट को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रिट्वीट किया है,...

दुबई बंदरगाह पर विस्फोट, एक भारतीय नाविक की मौत, तीन घायल
एजेंसी,दुबईSun, 14 May 2017 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

दुबई के अल हमरिया बंदरगाह पर एक जहाज में विस्फोट होने से एक भारतीय नाविक की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। दुबई स्थित भारतीय मिशन के एक ट्वीट को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रिट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है कि विस्फोट में भारतीय नाविक की मौत हो गयी।
    
इसमें कहा गया है, घायलों में से दो लोगों को अबु धाबी के मफराक अस्पताल में और एक को अजमान के खलीफा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    
ट्वीट के अनुसार, हम बारीकी से हालात पर नजर रख रहे हैं। मिशन ने आश्वासन दिया कि जहाज पर मौजूद अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं। खबरों के अनुसार, जहाज पर 21 कर्मचारी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें