ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर74 यात्री चढ़े थे टाटा में, एक की घायल

74 यात्री चढ़े थे टाटा में, एक की घायल

टाटानगर से उत्कल एक्सप्रेस में 74 यात्री सवार हुए थे। रेल सूत्रों के अनुसार स्लीपर में 50, सेकेंड एसी में 9 और थर्ड एसी में 15 यात्री सवार हुए थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के...

74 यात्री चढ़े थे टाटा में, एक की घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 20 Aug 2017 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर से उत्कल एक्सप्रेस में 74 यात्री सवार हुए थे। रेल सूत्रों के अनुसार स्लीपर में 50, सेकेंड एसी में 9 और थर्ड एसी में 15 यात्री सवार हुए थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) प्रशांत कुमार टाटानगर पहुंच गए हैं। फिलहाल ट्रेन में सवार अपने परिजनों की जानकारी के लिए आने वाले लोगों के लिए स्टेशन पर दो काउंटर और दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गये हैं। इनके लैँडलाइन नंबर 2290323 और 2290382 हैं। एनआइटी की एक छात्रा घायल : टाटानगर में सवार हुए 74 यात्रियों में से एक के घायल होने की आशंका है। उसका नाम आकांक्षा रंजन (20 साल) बताया जाता है। वह स्लीपर बोगी एस-2 में सवार थी। संभावना है कि वह आदित्यपुर स्थित एनआइटी की छात्रा है। आरक्षण पर्ची में उसका जो मोबाइल नंबर दर्ज है उसका कॉल डाइवर्ट बताया जा रहा है। इसके कारण रेल अधिकारी उससे बात नहीं कर पा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें