ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलवे में एकसाथ मिलेगी बोनस व वेतन की राशि

रेलवे में एकसाथ मिलेगी बोनस व वेतन की राशि

चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारियों के बैंक खाते में दशहरा की छुट्टी से पहले बोनस की रकम पहुंच जाएगी। चक्रधरपुर से मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने यह जानकारी दी। इससे रेलकर्मियों को अक्तूबर...

रेलवे में एकसाथ मिलेगी बोनस व वेतन की राशि
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 21 Sep 2017 04:16 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारियों के बैंक खाते में दशहरा की छुट्टी से पहले बोनस की रकम पहुंच जाएगी। चक्रधरपुर से मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने यह जानकारी दी। इससे रेलकर्मियों को अक्तूबर का वेतन एवं बोनस की राशि एक साथ मिलेगी। रेलकर्मियो को बोनस में 78 दिनों का 17950 रुपये मिलेंगे। इससे चक्रधरपुर मंडल व दक्षिण-पूर्व जोन में साठ हजार से ज्यादा रेलकर्मियों को बोनस मिलेगा। मेंस यूनियन का प्रदर्शन : टाटानगर एआरएम कार्यालय पर मेंस यूनियन के चक्रधरपुर मंडल संयोजक जवाहर लाल के नेतृत्व में बुधवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने एसएंडटी में आठ घंटे कार्य अवधि और टेक्नीशियन को टेक्निकल ग्रेड में शामिल करने की मांग की। वहीं, मेंस यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवजी शर्मा बीके ठाकुर, डीके सेनगुप्ता व अरुण कुमार ने बोनस राशि बढ़ाने पर प्रदर्शन किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें