ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटिकट केंद्र का लिंक साढ़े चार घंटे फेल

टिकट केंद्र का लिंक साढ़े चार घंटे फेल

बारिश के दौरान रेलवे के जनरल व आरक्षित टिकट केंद्र का लिंक साढ़े चार घंटे तक फेल रहा। घटना शनिवार रात दो बजे से रविवार सुबह में साढ़े छह बजे के बीच की है। लिंक फेल होने पर ऑटोमेटिक सर्वर ने भी...

टिकट केंद्र का लिंक साढ़े चार घंटे फेल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 24 Jul 2017 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

बारिश के दौरान रेलवे के जनरल व आरक्षित टिकट केंद्र का लिंक साढ़े चार घंटे तक फेल रहा। घटना शनिवार रात दो बजे से रविवार सुबह में साढ़े छह बजे के बीच की है। लिंक फेल होने पर ऑटोमेटिक सर्वर ने भी काम करना बंद कर दिया था। इससे रात एवं सुबह की आठ ट्रेनों के सैकड़ों यात्री परेशान हुए। कतार से टिकट मिलने में देर होने पर यात्रियों की भीड़ ने कई बार हंगामा किया। दूसरी ओर, आरक्षित टिकट का करेंट काउंटर का लिंक भी आता-जाता रहा। बाद में बुकिंग कर्मचारियों ने आठ सौ यात्रियों को बीपीटी दिया है, जबकि कई यात्री के बेटिकट स्टील एक्सप्रेस पर सवार होने की सूचना है। आरपीएफ सक्रिय : जनरल टिकट केंद्र में यात्रियों के भड़कने की सूचना पर टाटानगर स्टेशन पोस्ट के दर्जन भर जवान मौके पर पहुंचे। रेल मुख्यालय से लिंक फेल होने की जानकारी देकर शांत कराया व कतार लगाकर टिकट दिलाई। यात्रियों की परेशानी व हंगामे की सूचना चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय तक पहुंच गई। लेकिन टाटानगर रेलवे के वाणिज्य अधिकारी स्टेशन नहीं पहुंचे। बुकिंग कर्मचारी अकेले यात्रियों का आक्रोश झेलते रहे। एलेप्पी पांच घंटे लेट : एलेप्पी एक्सप्रेस रविवार को पांच घंटे देर से टाटानगर स्टेशन पहुंची। इससे सैकड़ों यात्री परेशान हुए। ओडिशा में बारिश के दौरान रेलवे का एक पुल बह गया है। इससे ट्रेनें सिंगल लाइन पर चल रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें