ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदक्षिण-पूर्व जोन में 28 सौ रेल कर्मचारियों का होगा प्रमोशन

दक्षिण-पूर्व जोन में 28 सौ रेल कर्मचारियों का होगा प्रमोशन

टाटानगर समेत दक्षिण-पूर्व जोन में इस वर्ष 28 सौ से ज्यादा रेल कर्मचारियों का प्रमोशन होगा। इसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारी भी शामिल हैं। इससे रेलकर्मियों को विभाग स्तर पर कई नई सुविधाएं व आर्थिक...

दक्षिण-पूर्व जोन में 28 सौ रेल कर्मचारियों का होगा प्रमोशन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 27 Jun 2017 10:06 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर समेत दक्षिण-पूर्व जोन में इस वर्ष 28 सौ से ज्यादा रेल कर्मचारियों का प्रमोशन होगा। इसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारी भी शामिल हैं। इससे रेलकर्मियों को विभाग स्तर पर कई नई सुविधाएं व आर्थिक लाभ मिलेगा। कैडर पुनर्गठन से मंडल व जोन स्तर पर 12 सौ से ज्यादा रेल कर्मचारियों का प्रमोशन होगा। वहीं, जोन स्तर पर 15 सौ तकनीशियन का प्रमोशन होना है। हालांकि रेल कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ हर वर्ष मिलता है, लेकिन प्रमोशन की संख्या वर्षों बाद ज्यादा है। इधर, चक्रधरपुर मंडल में वाणिज्य रेल कर्मचारियों के प्रमोशन में दिक्कत हो रही है। ट्रेन चालकों की हो रही परीक्षा : दक्षिण-पूर्व जोन में 670 सहायक ट्रेन चालकों को वरिष्ठ चालक पद पर जल्द प्रमोशन होगा। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के महासचिव पारस कुमार के अनुसार गार्डेनरीच में प्रमोशन के लिए परीक्षा प्रक्रिया भी शुरू है। इससे पहले वरीयता के आधार पर ट्रेन चालकों का प्रमोशन होता था। एसएम और टीसी बनेंगे गैंगमैन : रेलवे की प्रमोशन प्रक्रिया का सबसे अधिक लाभ चतुर्थवर्गीय रेल कर्मचारियों को मिलेगा। तत्काल 21 ग्रेड फोर रेल कर्मचारी को टिकट क्लेक्टर और 41 ग्रेड फोर रेलकर्मियों को स्टेशन मास्टर बनाने का आदेश हुआ है। परीक्षा के लिए मंडल में दोनों श्रेणियों के योग्य एवं इच्छुक से आवेदन भी मांगे गए हैं। आरपीएफ : कैडर पुनर्गठन के तहत आरपीएफ में सिपाही से इंस्पेक्टर पद के साढ़े चार सौ सदस्यों का प्रमोशन जोन में होना है। लेकिन, नियुक्ति समय इसमें बाधक बना है, जिसे दूर करने का काम जोन में शुरू है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें