ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेल यात्रियों को आरपीएफ की बदौलत सुरक्षा : छत्रसाल

रेल यात्रियों को आरपीएफ की बदौलत सुरक्षा : छत्रसाल

आरपीएफ की बदौलत आज ट्रेन में यात्रियों को सुरक्षा मिल रही है। फोर्स का दर्जा मिलने के बाद से आरपीएफ की जिम्मेदारी बढ़ गई है। जवानों व पदाधिकारियों ने रेल संपत्ति समेत यात्री सुरक्षा में बेहतर काम...

रेल यात्रियों को आरपीएफ की बदौलत सुरक्षा : छत्रसाल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 24 Sep 2017 03:25 PM
ऐप पर पढ़ें

आरपीएफ की बदौलत आज ट्रेन में यात्रियों को सुरक्षा मिल रही है। फोर्स का दर्जा मिलने के बाद से आरपीएफ की जिम्मेदारी बढ़ गई है। जवानों व पदाधिकारियों ने रेल संपत्ति समेत यात्री सुरक्षा में बेहतर काम किया है। चक्रधरपुर मंडल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शनिवार को मुख्यालय में यह बातें कही। वे आरपीएफ के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। समरोह में मंडल के सीनियर कमांडेंट आरपीएफ आरए अंसारी, सभी पोस्ट प्रभारी व सहायक कमांडेंट उपस्थित थे। डीआरएम के नेतृत्व में सुरक्षा जवानों ने पौधरोपण किया। इधर, जवानों ने परेड में रेल सुरक्षा बल यूनिट के झंडे को सलामी दी, जबकि सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन भी हुआ। रेल मंडल प्रबंधक ने आरपीएफ की सतर्कता एवं मामले की अनुसंधान प्रक्रिया के विभिन्न कार्यों की सराहना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें