ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडक्लास वन में एडमिशन को सेंट्रल स्कूल में लॉटरी कल

क्लास वन में एडमिशन को सेंट्रल स्कूल में लॉटरी कल

धनबाद। जिले के सेंट्रल स्कूलों में कक्षा एक में नामांकन के लिए बुधवार को लॉटरी का आयोजन होगा। लॉटरी का आयोजन दो बज से होगा। केवि वन विनोद नगर के हेडमास्टर मनीष कुमार झा ने बताया कि सिंगल गर्ल्स...

क्लास वन में एडमिशन को सेंट्रल स्कूल में लॉटरी कल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद। जिले के सेंट्रल स्कूलों में कक्षा एक में नामांकन के लिए बुधवार को लॉटरी का आयोजन होगा। लॉटरी का आयोजन दो बज से होगा। केवि वन विनोद नगर के हेडमास्टर मनीष कुमार झा ने बताया कि सिंगल गर्ल्स चाइल्ड का ऑफलाइन लॉटरी होगा। अभिभावकों से इस मौके पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। जानकारों का कहना है कि पूर्व में यह लॉटरी 18 मार्च को होना था। तिथि बढ़ाकर 22 मार्च किया गया। धनबाद के केन्द्रीय विद्यालय नंबर एक बिनोद नगर में क्लास वन में नामांकन के लिए 120 सीटें है। 120 सीटों के लिए 429 आवेदन मिला है। केन्द्रीय विद्यालय नंबर दो सरायढेला में 40 सीट के लिए 220 आवेदन मिला है। अन्य स्कूलों में भी एक सीट पर तीन से पांच दावेदार हैं। स्कूलों का कहना है कि सबकुछ पारदर्शी ढंग से होगा। कंप्यूटरसाइज लॉटरी होगी। इसकी प्रक्रिया यू ट्यूब पर देखी जा सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें