ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडभाजपा विधायक फूलचंद मंडल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

भाजपा विधायक फूलचंद मंडल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

भाजपा के सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर बाघमारा विधायक ढुलू महतो को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि विधायक ढुलू...

भाजपा विधायक फूलचंद मंडल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Feb 2017 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर बाघमारा विधायक ढुलू महतो को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि विधायक ढुलू महतो पर उनकी उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। सरकारी सुरक्षा की आड़ में ढुलू महतो रंगदारी वसूलते हैं। इन सभी के लिए मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए।

विधायक फूलचंद मंडल ने कहा कि सिंदरी विधानसभा को अशांत करने की कोशिश ढुलू महतो द्वारा की जा रही है। मालूम हो दो दिन पहले ढुलू महतो ने फूलचंद को रिटायर होने की सलाह एक कार्यक्रम के दौरान दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें