ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडक्रीड़ा भारती ने दी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई

क्रीड़ा भारती ने दी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई

आदित्यनाथ योगी को उत्तर प्रदेश का मुख्य मंत्री बनाए जाने पर क्रीड़ा भारती संस्था ने खुशी जतायी है। जगजीवन नगर संघ कार्यालय में क्रीड़ा भारती का कार्यकर्ता सम्मेलन सह संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन...

क्रीड़ा भारती ने दी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 02:31 AM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यनाथ योगी को उत्तर प्रदेश का मुख्य मंत्री बनाए जाने पर क्रीड़ा भारती संस्था ने खुशी जतायी है। जगजीवन नगर संघ कार्यालय में क्रीड़ा भारती का कार्यकर्ता सम्मेलन सह संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर धनबाद समेत बोकारो, गिरिडीह, पश्चिम सिंहभूम सहित अन्य जिलों के सदस्यों ने भाग लिया।

संस्था के मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन जिला अध्यक्ष डॉ ललन कुमार के नेतृत्व में संपन्ना हुआ। इसमें जिला स्तरीय खिलाड़ी व खेल शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। संगठन का विस्तार करते हुए बोकारो सक्षम महिला निर्भय महिला का प्रमुख गीता मिश्रा को बनाया गया। गिरिडीह की प्रमुख सबिता पांडेय, गुमला की प्रमुख उषा सिंह और पश्चिम सिंहभूम की प्रमुख सिमा पालित को बनाया गया। इसके साथ ही कई सदस्यों को सम्मानित कर उन्हें दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम में संजय तिवारी, शकुंतला मिश्रा, अनुराधा कुमारी, डॉ ललन कुमार, दयानंद तिवारी, शंकर किशोर महतो, मिलन सिंह, तेज बहादुर, राकेश सिंह, कंचन बाला, केस्टो राय, सत्यम राय सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें