ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडसिंह मेंशन से रघुकूल तक छाया मातमी सन्नाटा

सिंह मेंशन से रघुकूल तक छाया मातमी सन्नाटा

नीरज सिंह की हत्या के बाद भी पुलिस की लापरवाही साफ नजर आई। नीरज सिंह के परिजन हत्या का आरोप सीधे मेंशन परिवार पर लगा रहे हैं। बावजूद इसके सिंह मेंशन और कुंती निवास के बाहर पुलिस बल तैनात नहीं किए गए।...

सिंह मेंशन से रघुकूल तक छाया मातमी सन्नाटा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

नीरज सिंह की हत्या के बाद भी पुलिस की लापरवाही साफ नजर आई। नीरज सिंह के परिजन हत्या का आरोप सीधे मेंशन परिवार पर लगा रहे हैं। बावजूद इसके सिंह मेंशन और कुंती निवास के बाहर पुलिस बल तैनात नहीं किए गए। रघुकूल समर्थकों का आक्रोश देख भी पुलिस ने सीख नहीं ली।

स्टीलगेट बीच बाजार में सरेशाम हुई हत्या से पूरा इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन विधायक संजीव सिंह के निवास से रघुकूल तक कोई सुरक्षा के अलग से इंतजाम नहीं किए गए। सिंह मेंशन और कुंती निवास में घटना के बाद से ही बाहर रहने वाले समर्थक गायब नजर आए। अंदर से भी गेट को बंद कर दिया गया। बाहर में सन्नाटा पसरा हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें