ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडआज से सख्त होगी धूप, बढ़ेगी गर्मी

आज से सख्त होगी धूप, बढ़ेगी गर्मी

मौसम का मिजाज अब सख्त होने वाला है। बुधवार से तापमान में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो जाएगी। सूर्य की किरणे तल्ख होने लगेगी। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज होगी। मौसम विभाग केंद्र रांची के निदेशक बीके...

आज से सख्त होगी धूप, बढ़ेगी गर्मी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

मौसम का मिजाज अब सख्त होने वाला है। बुधवार से तापमान में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो जाएगी। सूर्य की किरणे तल्ख होने लगेगी। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज होगी। मौसम विभाग केंद्र रांची के निदेशक बीके मंडल ने बताया कि चार दिनों तक मौसम में कोई परिवर्तन होने के आसार नहीं है। पारा में बढ़ोतरी जारी रहेगी। दिन में लोगों को कड़ी धूप परेशान करेगी। वहीं शाम में हल्की ठंडक रह सकती है। मार्च के अंत तक गर्मी का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा। दिन का पारा 39 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

मंगलवार को सुबह में ठंड का अहसास हुआ तो सूर्य निकलने के बाद तापमान बढ़ता गया। दोपहर होते ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। रात होने के बाद मौसम में हल्की ठंडक रही। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज की गई है। दिन व रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान बढ़ता है तो दोपहर में लोगों के पसीने छुटने लगेंगे। शीतपेयजल लोगों को आकर्षित करने लगेगी। 28 के बाद आसमान में हल्के बादल आ सकते है। हालांकि इससे तापमान पर असर नहीं बढ़ेगा। पारा में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें