ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमंडल कारा और बाल संप्रेषण गृह का दौरा

मंडल कारा और बाल संप्रेषण गृह का दौरा

झारखंड बाल संरक्षण आयोग की सदस्य विनिता देवी ने मंगलवार को धनबाद मंडल कारा और बाल संप्रेषण गृह का दौरा किया। सबसे पहले वह भूदा स्थित बाल सुधार गृह पहुंचीं। बाल बंदियों के प्रत्येक वार्ड की जांच की।...

मंडल कारा और बाल संप्रेषण गृह का दौरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड बाल संरक्षण आयोग की सदस्य विनिता देवी ने मंगलवार को धनबाद मंडल कारा और बाल संप्रेषण गृह का दौरा किया। सबसे पहले वह भूदा स्थित बाल सुधार गृह पहुंचीं। बाल बंदियों के प्रत्येक वार्ड की जांच की। उन्होंने दो बेड टूटा हुआ पाया। तत्काल इसे बदलने का निर्देश दिया। बाल बंदियों से आधे घंटे तक बातचीत की। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाया।

इसके बाद बाल संरक्षण आयोग की टीम मंडल कारा स्थित जुबेनाइल वार्ड पहुंची। फिलहाल 26 किशोरी मंडल कारा की जुबेनाइल वार्ड में भर्ती है। इनमें से दो पांच साल की है जबकी एक दो साल की बच्ची है। टीम ने उनके वार्ड की जांच की। खान-पान की भी जांच की गई। किशोरियों की पढ़ाई के लिए टीचर नहीं होने पर डीएसइ से बात की। डीएसपी ने तत्कासन दो पारा टीचर मंडल कारा में नियुक्त करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बलियापुर में कस्तूरबा और आंगनबाड़ी केंद्रो की जांच की। आंगनबाड़ी में खाने में गड़बड़ी पाई। पर्यवेक्षिक अनुपस्थित मिली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें