ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडलोको राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ

लोको राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ

रेलवे की लोको कॉलोनी में सोमवार को राम मंदिर कमेटी के तत्वावधान में गणपति हवन व गऊपूजा के साथ ही शतचंडी महायज्ञ सह देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सुबह...

लोको राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे की लोको कॉलोनी में सोमवार को राम मंदिर कमेटी के तत्वावधान में गणपति हवन व गऊपूजा के साथ ही शतचंडी महायज्ञ सह देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर सुबह छह बजे वेदाचार्य के. प्रसाद शर्मा की अगुआई में पुजारियों की मंडली ने गणपति हवन का अनुष्ठान शुरू किया। इसके बाद गऊपूजा, पंजगव्य व संकल्प का आयोजन किया गया। इसके बाद चारों वेदों का पाठ कर सभी वेदाचार्य यज्ञशाला में प्रवेश किए। उक्त सभी अनुष्ठान में जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मौके पर लोको राम मंदिर कमेटी के चेयरमैन बी. केशव राव, अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, उपाध्यक्ष टी. भास्कर राव, सचिव बी. केशव रेड्डी, कार्यकारी सचिव एस. भास्कर राव एवं कोषाध्यक्ष एम. गोपाल राव (गोपी) समेत कमेटी के तमाम सदस्य मौजूद थे।

इन्होंने कराया अनुष्ठान

इस अवसर पर तीन वेदों के जानकार त्रिवेदी के प्रसाद शर्मा, ए. राजेश्वर राव, ए. वेंकटेश्वर शर्मा, श्रीनिवास शर्मा (चारों विजयनगरम), जी. गणेश शर्मा, विजय कुमार एवं ए. लक्ष्मण मूर्ति (तीनों श्रीकाकुलम) के साथ-साथ लोको राम मंदिर के पुजारी पंडित उमा महेश्वर शर्मा समेत लगभग आधा दर्जन स्थानीय ब्राह्मणों की मंडली ने पहले दिन के अनुष्ठान को संपन्न कराया।

कलश यात्रा आज

मंगलवार को लोको कॉलोनी से कलशयात्रा निकाली जाएगी। लोको राम मंदिर कमेटी के चेयरमैन बी केशव राव ने बताया कि प्रात: 9 बजे लगभग तीन सौ महिलाएं लोको कॉलोनी से कलश लेकर बागबेड़ा स्थित बड़ौदा घाट के लिए प्रस्थान करेंगी। शाम छह बजे कुमकुम पूजा का आयोजन भी किया जाएगा। पूजा में शामिल होने के लिए अभी तक 165 महिलाएं अपना नाम लिखवा चुकी हैं।

दक्षिण भारतीय शिल्प का सुंदर नमूना है मंदिर

जीर्णोद्धार के बाद लोको कॉलोनी स्थित राम मंदिर और भव्य हो गया है। यह मंदिर दक्षिण भारतीय शिल्प का सुंदर नमूना है।

इस मंदिर को मात्र अठारह महीनों में जीर्णोद्धार कर भव्य रूप कारीगरों ने दे दिया है। इतने कम समय में आंध्र प्रदेश (काकिनाड़ा) के कारीगरों ने जो नक्काशी की है वह देखते ही बनती है।

इन देवी-देवताओं की होगी प्रतिमा स्थापित

मंदिर के भीतर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, गणेशजी, ललिता देवी व भगवान शंकर विराजमान होंगे, वहीं मंदिर के ठीक मुख्य द्वारा के सामने 51 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ के निचले हिस्से में वीर हुनमान विराजेंगे। साथ ही सुनहरे रंग से सराबोर मंदिर के चारों ओर विभिन्न देवी-देवाताओं की मूर्तियां बनाई गई हैं, जो मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। मंदिर के भीतर 36 घंटियां लगाई हैं, जिनकी ध्वनि से इन दिनों संपूर्ण लोको कॉलोनी का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें