ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडटाटानगर रेलवे अस्पताल में नियुक्त होंगे दो डॉक्टर

टाटानगर रेलवे अस्पताल में नियुक्त होंगे दो डॉक्टर

टाटानगर के रेलवे अस्पताल में दो डॉक्टर अनुबंध पर नियुक्त होंगे। गार्डेनरीच में यह योजना बनी है। दरअसल दक्षिण-पूर्व जोन के मुख्य चिकित्सा निदेशक के निरीक्षण में डॉक्टर के अभाव में लोको कॉलोनी की...

टाटानगर रेलवे अस्पताल में नियुक्त होंगे दो डॉक्टर
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर के रेलवे अस्पताल में दो डॉक्टर अनुबंध पर नियुक्त होंगे। गार्डेनरीच में यह योजना बनी है। दरअसल दक्षिण-पूर्व जोन के मुख्य चिकित्सा निदेशक के निरीक्षण में डॉक्टर के अभाव में लोको कॉलोनी की डिस्पेंसरी बंद रहने या एक डॉक्टर की छुट्टी पर जाने से काम प्रभवित होने का मामला सामने आया था। मेंस कांग्रेस व मेंस यूनियन समेत अन्य एसोसिएशन भी विशेषज्ञ डॉक्टर न होने का मामला पहले से उठाते रहे हैं। इससे ऑपरेशन भी प्रभावित होता है। हालांकि रेलवे में ऑनडिमांड डॉक्टर बुलाने का प्रावधान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें