ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमानभूम छउनृत्य कला केंद्र को नेशनल अवार्ड

मानभूम छउनृत्य कला केंद्र को नेशनल अवार्ड

सिल्ली के राजकीय मानभूम छउ कलाकेंद्र को कलाश्री नामक नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। हरियाणा सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव के दौरान आकर्षक छउ नृत्य की प्रस्तुति व बेहतर छऊ मुखौटा स्टॉल...

मानभूम छउनृत्य कला केंद्र को नेशनल अवार्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Feb 2017 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

सिल्ली के राजकीय मानभूम छउ कलाकेंद्र को कलाश्री नामक नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। हरियाणा सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव के दौरान आकर्षक छउ नृत्य की प्रस्तुति व बेहतर छऊ मुखौटा स्टॉल प्रदर्शनी के लिये हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह एवं झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मूर्म ने यह सम्मान प्रदान किया। मानभूम छउ नृत्य कलाकेंद्र की ओर से केंद्र के मुख्य प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह एवं स्टॉल प्रभारी जबेश्वर सूत्रधार ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। शनिवार को सुनील सिंह एवं उनकी टीम के सिल्ली लौटने पर उनका स्वागत किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें