ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडवकीलों के मुंशियों के लिए भी शुरू होगी कल्याणकारी योजना

वकीलों के मुंशियों के लिए भी शुरू होगी कल्याणकारी योजना

वकीलों की तरह उनके मुंशियों के लिए भी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए सरकार विधेयक तैयार कर रही है। दो माह में विधेयक तैयार हो जाएगा। इसके बाद अदालत को इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।...

वकीलों के मुंशियों के लिए भी शुरू होगी कल्याणकारी योजना
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

वकीलों की तरह उनके मुंशियों के लिए भी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए सरकार विधेयक तैयार कर रही है। दो माह में विधेयक तैयार हो जाएगा। इसके बाद अदालत को इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सरकार की ओर से गुरुवार को यह जानकारी हाईकोर्ट को दी गई। अधिवक्ता लिपिक संघ की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार ने यह जानकारी दी। याचिका में कहा गया है कि वकीलों के लिए राज्य में कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं। लेकिन मुंशियों को इसका लाभ नहीं मिलता है। जबकि केरल, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों में यह सुविधा दी जा रही है। एडवोकेट क्लर्क एक्ट भी बना है। राज्य में अभी तक इस तरह का एक्ट नहीं बना है। इससे वकीलों के मुंशियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। पूर्व में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था। इस पर सरकार ने कोर्ट को यह जानकारी दी। सुनवाई के बाद अदालत ने सात मई को अगली तिथि निर्धारित की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें