ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडकांग्रेस-झामुमो ने की नीरज सिंह हत्याकांड की निंदा

कांग्रेस-झामुमो ने की नीरज सिंह हत्याकांड की निंदा

धनबाद गोलीकांड में पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता नीरज सिंह की नृशंस हत्या की कांग्रेस और झामुमो ने तीखी निंदा की है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, महासचिव नेता शमशेर आलम और महिला कांग्रेस...

कांग्रेस-झामुमो ने की नीरज सिंह हत्याकांड की निंदा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 01:22 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद गोलीकांड में पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता नीरज सिंह की नृशंस हत्या की कांग्रेस और झामुमो ने तीखी निंदा की है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, महासचिव नेता शमशेर आलम और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा कि धनबाद का गोलीकांड इस बात को प्रमाणित करता है कि झारखंड में गुंडाराज कायम है। यहां कानून का नहीं, गुंडों का राज चलता है। पुलिस का किसी को डर भय नहीं है। उन्होंने कहा कि नीरज सिंह के जाने से धनबाद में कांग्रेस पार्टी को नुकसान हुआ है। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यहां जंगल राज है। जिस ढंग से कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी मेयर की हत्या की गई है, यह कानून के राज को चुनौती देती है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर स्थानीय प्रशासन ने भरोसा नहीं किया और प्रभावित परिवारों के घर की सुरक्षा अर्द्धसैनिक बलों के हवाले किया है।

धनबाद हत्याकांड सरकार की विफलता का परिचायक : हेमंत

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने धनबाद नगर निगम के उप महापौर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि उप महापौर जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे लोगों की सरेशाम हत्या हो जाती है, यह राज्य सरकार और प्रशासन की विफलता है। उन्होंने हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। दोषी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। आगे उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें