ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरांची में पत्नी से विवाद के बाद निजी कंपनी के मैनेजर ने दी जान

रांची में पत्नी से विवाद के बाद निजी कंपनी के मैनेजर ने दी जान

पारले कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर दिग्विजय प्रताप सिंह ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे दिग्विजय का शव धुर्वा के ब्रह्मचारी मैदान में मिला। मृतक के मामा...

रांची में पत्नी से विवाद के बाद निजी कंपनी के मैनेजर ने दी जान
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पारले कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर दिग्विजय प्रताप सिंह ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे दिग्विजय का शव धुर्वा के ब्रह्मचारी मैदान में मिला। मृतक के मामा धर्मेंद्र सिंह के बयान पर इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। परिजनों के मुताबिक, दिग्विजय अपनी पत्नी के साथ कांके रोड के हरिओम अपार्टमेंट में रहते थे। गुरुवार की दोहपर पत्नी के साथ विवाद के बाद वह घर से निकल गए थे। दोपहर में ही उन्होंने अपना लैपटॉप और मोबाइल लालपुर में रहने वाली भतीजी के घर पर छोड़ दिया था। परिजनों के मुताबिक, तब वह कह कर निकले थे कि लौट कर नहीं आएंगे। शव बरामदगी के बाद दिग्विजय के हाथ में लिखे दो मोबाइल नंबरों पर पुलिस ने संपर्क किया। कॉल करने पर फोन दिग्विजय की पत्नी ने उठाया। जिसके बाद परिजनों को दिग्विजय के मृत होने की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें