ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडआजसू पार्टी महिला संघ की वायलेट कच्छप अध्यक्ष बनीं

आजसू पार्टी महिला संघ की वायलेट कच्छप अध्यक्ष बनीं

आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने महिलाओं की राज्य कमेटी की घोषणा कर दी है। महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष वॉयलेट कच्छप और जोबा रानी पाल को महासचिव नियुक्त किया गया है। नई कमेटी घोषित करते हुए...

आजसू पार्टी महिला संघ की वायलेट कच्छप अध्यक्ष बनीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने महिलाओं की राज्य कमेटी की घोषणा कर दी है। महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष वॉयलेट कच्छप और जोबा रानी पाल को महासचिव नियुक्त किया गया है। नई कमेटी घोषित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि महिलाएं आजसू की बड़ी ताकत हैं। महिला कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी चुनावों और सांगठनिक कार्यक्रमों में दमदारी दिखाती रही है। मौजूदा समय में महिलाओं के साथ-साथ पार्टी की चुनौतियां बढ़ी हैं।रविवार को आयोजित पार्टी के सहयोगी संगठन अखिल झारखंड महिला संघ राज्य कमेटी के पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही जिलों के प्रभारियों की भी सूची जारी की गयी है। इसके साथ ही महाधिवेशन के 21 प्रस्तावों पर मुहर भी लगायी गयी। यह जानकारी पार्टी के के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने दी है।उपाध्यक्ष : पार्वती देवी, मंजुला हांसदा, शोभा पाल, प्रो. नीना गुप्ता, प्रो. अनिता शेखर, सुमिता दास, अनिता पारिख।सचिव : संगीता बारला, बसंती कुंभकार, शशिकला, झींगी हेंब्रम, शोभा कुमारी, ममता मौर्या, इंदु भगत, सुनैना कुमारी, शोभा रामी महतो, सरिता देवी, नागी जामुदा और अर्चना देवीप्रवक्ता : प्रो. उषा किरण, तारामणि साहु, अंजू देवी और प्रियंका कुमारी ।जिला प्रभारी : जोबा रानी पाल एवं सुशीला हांसदा - संताल परगना, अनिता पारित-पूर्वी सिंहभूम , मंजुला हांसदा, जींगी हेंब्रम-चाईबासा और नागी जामुदा -सरायकेला , प्रियंका कुमारी - कोडरमा, संगीता बारला -हजारीबाग, ममता मौर्य, अर्चना महतो, अराधना राज- रामगढ़, अंजू देवी - लोहरदगा, गुमला एवं सिमडेगा- वायलेट कच्छप, सुधा मुंडू - खूंटी, सुमिता दास - गिरिडीह, शोभारानी महतो - बोकारो , शशिकला , पार्वती देवी- रांची जिला, प्रो अनिता शेखर , प्रो नीना गुप्ता - रांची नगर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें