ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरंका डीएसपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट

रंका डीएसपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय ने गुरुवार को गढ़वा जिले के रंका में तैनात डीएसपी विजय कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामला साल 2009 का है। उस समय रामगढ़ थाने में डकैती का एक मामला दर्ज किया...

रंका डीएसपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय ने गुरुवार को गढ़वा जिले के रंका में तैनात डीएसपी विजय कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामला साल 2009 का है। उस समय रामगढ़ थाने में डकैती का एक मामला दर्ज किया गया था। मामले के सूचनादाता प्रदीप कुमार गुप्ता हैं। इस मामले में गवाही के लिए तत्कालीन गढ़वा डीएसपी विजय कुमार नहीं आ रहे हैं। इसकी अगली गवाही सात अप्रैल को है। इनके नहीं आने से केस कमजोर हो रहा है। इस पर एडीजे-3 ने संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर उनको गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बता दें कि घटना के वक्त विजय कुमार रामगढ़ में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर तैनात थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें