ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमंगल के चंद्रमा के लिए रूसी प्रोब रवाना

मंगल के चंद्रमा के लिए रूसी प्रोब रवाना

एक रूसी प्रोब बुधवार को तीन साल के मिशन पर मंगल ग्रह रवाना हो गया जो मंगल ग्रह के चंद्रमा फोबोस का नमूना इकटठा कर पृथ्वी पर वापस...

मंगल के चंद्रमा के लिए रूसी प्रोब रवाना
Wed, 09 Nov 2011 12:09 PM
ऐप पर पढ़ें

एक रूसी प्रोब बुधवार को तीन साल के मिशन पर मंगल ग्रह रवाना हो गया जो मंगल ग्रह के चंद्रमा फोबोस का नमूना इकटठा कर पृथ्वी पर वापस लाएगा।
    
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि फोबोस-ग्रुंट प्रोब कजाखस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से जेनिट-2एसबी रॉकेट के जरिए भारतीय समयानुसार एक बजकर 46 मिनट पर रवाना हो गया। रूस को आशा है कि सोवियत संघ के विघटन के बाद ग्रहों की जानकारी लेने वाला यह उसका पहला सफल मिशन होगा।
    
मिशन को नियंत्रित कर रहे लोगों ने बताया कि प्रारंभिक प्रक्षेपण बहुत आसानी से संपन्न हो गया और फोबोस-ग्रुंट पृथ्वी के अपने प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश कर गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रोब मंगल की ग्रह की तरफ बढ़ेगा।
    
यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो फोबोस-ग्रुंट वर्ष 2012 तक मंगल ग्रह पहुंच जाएगा और उसके बाद प्रोब अपने उप यान को वर्ष 2013 में फोबोस भेजेगा। यह उप यान फोबोस की सतह कुछ खुदाई करने के बाद अगस्त 2014 में पृथ्वी पर वापस लौट आएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें