ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Nationalvastu tips money saving in home

VASTU TIPS: दो उंगलियों से कभी न लें पैसा, मानें ये TIPS बचेगा पैसा

वास्तु के अनुसार घर में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ नियमों को मानकर आप कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। खासतौर पर जब बात पैसों की हो तो ये वास्तु

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 05:55 PM

वास्तु के अनुसार घर में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ नियमों को मानकर आप कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। खासतौर पर जब बात पैसों की हो तो ये वास्तु के नियम बहुत कारगर माने गए हैं। इन नियमों को मानने के लिए आपको अपने घर में बहुत ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही वासतु के नियमों के बारे में:

ज्योतिष की हर खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

VASTU TIPS: दो उंगलियों से कभी न लें पैसा, मानें ये TIPS बचेगा पैसा 1 / 2

VASTU TIPS: दो उंगलियों से कभी न लें पैसा, मानें ये TIPS बचेगा पैसा

घर के मुख्य दरवाजे पर गजलक्ष्मी मां की तस्वीर होना बहुत ही अच्छा माना गया है। कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा घर पर रहता है। यही नहीं इससे घर में धनलाभ भी होता है और घर में व्यर्थ में पैसा खर्च नहीं होता।

घर में अगर पैसा अनापशनाप चीजों में खर्च होता है तो अपने घर में तीन टांगों वाला मेंढ़क रख लें। इस बात का ध्यान रखें कि यह मेंढ़क मुख्य दरवाजे की तरफ पीठ किए हुए रखें हों। 

घर में कभी भी टॉयलेट उत्तर पूर्व दिशा में न बनवाएं। वास्तु के अनुसार ये ठीक नहीं माना जाता और इससे घर में आर्थिक परेशानी तो आती ही है साथ ही इससे परिवार के सदस्यों में तनाव भी रहता है। 

कभी भी दो उंगलियों से पैसा नहीं लेना चाहिए। कहा जाता है कि इससे आगे आने वाले धन में रुकावटे आती हैं। वास्तु के अनुसार हमेशा पांचों उंगलियों से पैसा लेना चाहिए।

अगर घर बनवा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि घर में कभी भी पुराना सामान न लगवाएं। निर्माण के लिए हमेशा नया सामान लाएं। 

वास्तु की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

VASTU TIPS: दो उंगलियों से कभी न लें पैसा, मानें ये TIPS बचेगा पैसा 2 / 2

VASTU TIPS: दो उंगलियों से कभी न लें पैसा, मानें ये TIPS बचेगा पैसा