Exclusive Video: छेड़छाड़ से बचने के लिए तापसी का फॉर्मूला
छेड़छाड़ और लोगों की घूरती नजरें ऐसी चीजें हैं जिनसे ज्यादातर लड़कियों को दो-चार होना पड़ता है। इनके खिलाफ आए दिन फिल्म स्टार भी शॉर्ट फिल्म/सामाजिक संदेश वाले वीडियो जैसे विभिन्न तरीकों से विरोध जत
छेड़छाड़ और लोगों की घूरती नजरें ऐसी चीजें हैं जिनसे ज्यादातर लड़कियों को दो-चार होना पड़ता है। इनके खिलाफ आए दिन फिल्म स्टार भी शॉर्ट फिल्म/सामाजिक संदेश वाले वीडियो जैसे विभिन्न तरीकों से विरोध जताते रहते हैं। तापसी पन्नू भी ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं। हिंदुस्तान के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में वह बता रही हैं कि वह क्या करेंगी अगर कभी उन्हें छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा।
फिल्म 'पिंक' से लाइमलाइट में आईं तापसी पन्नू ने अपनी आगामी फिल्म 'नाम शबाना' में एक जासूस की भूमिका निभाई है। फिल्म के कई दृश्यों में वह गुंडों को धूल चटाती नजर आएंगी। उनकी मानें, तो इस फिल्म ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने में काफी मदद की है। उनका यह आत्मविश्वास उनके चेहरे की चमक के रूप में साफ देखा जा सकता है।
रणवीर सिंह के चेहरे पर आई चोट, सर्जरी की नौबत!
इस साल महिला दिवस पर जारी हुए एक वीडियो में तापसी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के साथ लड़कियों को यह समझाती नजर आई थीं कि छेड़छाड़ से बचने के लिए किस तरह खुद को ढक कर रखा जाए। इसमें दोनों अभिनेत्रियों ने व्यंगात्मक अंदाज में टर्टलनेक स्टाइल वाले टॉप पहनने और हमेशा अपने गले में स्टोल लपेटे रहने जैसे टिप्स दिए थे। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। इसे 12 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा था।
'बद्रीनाथ' के बाद अब आएंगे 'केदारनाथ', एकता ने चुन लिया अपना हीरो
वैसे तापसी एक बड़ी स्टार हैं, इसके बावजूद इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि उनका सामना लड़कियों के प्रति गलत सोच रखने वाले लोगों से हो सकता है। हालांकि, तापसी ऐसे लोगों से निपटने के लिए अब खुद को काफी हद तक तैयार मानती हैं। ऐसे में हमने तापसी से खुद को चार ऐसी परिस्थितियों में रखने को कहा, जिनसे मध्यमवर्गीय लड़कियों का आए दिन साबका होता रहता है और यह जानने की कोशिश की कि अगर वह इन परिस्थितियों में फंसतीं तो उनकी प्रतिक्रिया किस तरह की होती। जवाब में क्या कहा तापसी ने, जानने के लिए देखिए यह एक्सक्लूसिव वीडियो।
Unseen Pics: शादी से पहले ऐसे दिखती थीं शाहिद की Gorgeous वाइफ मीरा
आगे की स्लाइड में देखें, एक्सक्लूसिव वीडियो
Exclusive Video: छेड़छाड़ से बचने के लिए तापसी का फॉर्मूला
Exclusive Video: छेड़छाड़ से बचने के लिए तापसी का फॉर्मूला