ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनाश्ते में बनाएं झटपट बेसन सूजी का चीला

नाश्ते में बनाएं झटपट बेसन सूजी का चीला

बेसन सूजी का चीला झटपट रेसिपी है। इसे आप नाश्ते में बना सकती है। इसमें तेल की मात्रा भी बहुत कम प्रयोग होती है इसलिए जल्दी पचता है। तो आइए जानते है इसे कैसे बनाएं: सामग्री  सूजी- एक क

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 06:37 PM

बेसन सूजी का चीला झटपट रेसिपी है। इसे आप नाश्ते में बना सकती है। इसमें तेल की मात्रा भी बहुत कम प्रयोग होती है इसलिए जल्दी पचता है। तो आइए जानते है इसे कैसे बनाएं:

सामग्री 

सूजी- एक कप
बेसन- एक कप
दही- एक कप से थोड़ा कम
शिमला मिर्च- एक बारीक काटी
हरी मिर्च- 1-2 बारीक काटी 
अदरक- 1 टुकड़ा 
हरा धनियां- एक कटोरी 
नमक- स्वादानुसार

नाश्ते में बनाएं झटपट बेसन सूजी का चीला1 / 2

नाश्ते में बनाएं झटपट बेसन सूजी का चीला

विधि 
दही में 2 कप पानी मिलाकर फैंट लें। अब सूजी और बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिए और फैंटा हुआ दही डाल लें। ध्यान रहे कि मिश्रण में गुठलियां न पड़ने दें। अब इसमें नमक मिलाएं और 15 मिनट के लिए रख दीजिए। इसके बाद इस मिश्रण में शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए। 

अब तवे पर थोड़ा तेल डाले और तवे को चिकना कर लीजिए। अब मिश्रण को तवे में डालकर फैलाए। अब गैस धीमी कर दीजिए। छोटे चम्मच से तेल लेकर चीले के चारों ओर डालिये। चीले को तोड़ा ब्राउन होने पर सेकिए। आपका चीला तैयार है। 

इसे आप हरी चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।

पढ़े और भी पकवान यहां 

नाश्ते में बनाएं झटपट बेसन सूजी का चीला2 / 2

नाश्ते में बनाएं झटपट बेसन सूजी का चीला