ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशएक महीने में इमान अहमद का वजन 140 किलो कम हुआ

एक महीने में इमान अहमद का वजन 140 किलो कम हुआ

दुनिया की सबसे भारी महिला मिस्र निवासी इमान अहमद का ऑपरेशन के बाद वजन करीब 140 किलोग्राम कम हो गया है। यह जानकारी शनिवार को उसका इलाज करने वाले अस्पताल के डॉक्टरों ने दी।  इमान का इलाज सैफी...

एक महीने में इमान अहमद का वजन 140 किलो कम हुआ
एजेंसीSat, 18 Mar 2017 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया की सबसे भारी महिला मिस्र निवासी इमान अहमद का ऑपरेशन के बाद वजन करीब 140 किलोग्राम कम हो गया है। यह जानकारी शनिवार को उसका इलाज करने वाले अस्पताल के डॉक्टरों ने दी। 

इमान का इलाज सैफी अस्पताल में डॉ मुफज्जल लकड़ावाला के नेतृत्व वाली टीम कर रही है। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि इमान का वजन अभी 358 किलोग्राम है। वह 11 फरवरी को इलाज के लिए मुंबई आई थी। उस समय उनका वजन 500 किलोग्राम था।

इससे पहले दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद 25 साल बाद खुद उठकर बैठ सकी हैं। इमान खुश हैं, इस सफलता के पीछे डॉक्टरों की 21 दिनों की मशक्कत है, जिससे उनका 108 किलो घटाया गया है।इमान अहमद का वजन 500 किलो था जब वह एक विशेष विमान से मिस्र से भारत इलाज कराने आईं थीं। इमान का वजन अब 392 किलो है। डॉक्टर उनके वजन को घटाकर 200 किलो तक लाने का प्रयास कर रहे हैं।

डॉक्टर मफी लकड़ावाला ने कहा, ‘इमान अब अपने बल पर बैठने लगी है। कुछ दिनों में वह पैरों पर खड़ी होकर चल भी सकेंगी। दूसरी सर्जरी के बाद 25 दिन में उसका वजन 50 किलो और कम होगा।’सैफी हॉस्पिटल ने इमान का फ्री में करने का फैसला किया था, लेकिन अब तक लोगों ने इसके लिए 60 लाख रुपए की मदद की है।

दुनिया की सबसे मोटी महिला का सर्जरी के बाद कम हुआ 108 किलो वजन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें