ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनोएडा-गाजियाबाद की सभी सीटों पर भगवा

नोएडा-गाजियाबाद की सभी सीटों पर भगवा

नोएडा और गाजियाबाद की सभी आठों विधानसभा सीटों पर भगवा परचम लहराया। भाजपा ने शनिवार को आए चुनाव परिणाम में सपा-कांग्रेस और बसपा को पछाड़कर बड़ी जीत हासिल की। इनमें से छह सीटों पर बसपा दूसरे स्थान पर...

नोएडा-गाजियाबाद की सभी सीटों पर भगवा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Mar 2017 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा और गाजियाबाद की सभी आठों विधानसभा सीटों पर भगवा परचम लहराया। भाजपा ने शनिवार को आए चुनाव परिणाम में सपा-कांग्रेस और बसपा को पछाड़कर बड़ी जीत हासिल की। इनमें से छह सीटों पर बसपा दूसरे स्थान पर रही। नोएडा सीट पर सपा और साहिबाबाद सीट पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही।


गाजियाबाद में मुरादनगर सीट पर भाजपा ने पहली बार परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी अजीतपाल त्यागी ने यहां कमल खिलाया है। लोनी में भाजपा के नंदकिशोर गुर्जर, गाजियाबाद में अतुल गर्ग और मोदीनगर में डा. मंजू शिवाच ने जीत हासिल की। जिले पांचों मौजूदा विधायक चुनाव हार गए हैं। बसपा को करारा झटका लगा और उसे चार सीट का नुकसान हुआ है।  

गौतमबुद्धनगर की सभी तीनों विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। दादरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर और जेवर सीट पर धीरेंद्र्र ंसह ने जीत हासिल की है। 
प्रदेश में चार विधायकों की जीत का अंतर एक लाख से ज्यादा: सुनील शर्मा और पंकज सिंह के अलावा यूपी में दो अन्य उम्मीदवारों की जीत का अंतर भी एक लाख से ज्यादा रहा। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा ने 1.01 लाख और कुंडा से निर्दलीय उम्मीदवार राजा भैया ने 1.03 लाख से विजय हासिल की। 


सुनील शर्मा की यूपी में रिकॉर्ड जीत
भाजपा उम्मीदवार सुनील शर्मा ने  गाजियाबाद के साहिबाबाद में सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार अमरपाल शर्मा को 1,50,685 मतों से हराया। सुनील ने उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

पंकज सिंह एक लाख से जीतें 
नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और गृहमंत्री राजनार्थ ंसह के बेटे पंकर्ज ंसह ने एक लाख चार हजार मतों से जीत हासिल की। यह इस सीट पर अब तक सभी चुनावों में जीत का सबसे बड़ा अंतर है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें