ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहुक्का बार पर छापे में नाबालिग पकड़े गए

हुक्का बार पर छापे में नाबालिग पकड़े गए

रोहिणी नॉर्थ इलाके में शुक्रवार को पुलिस ने एक हुक्का बार में छापा मारकर बड़ी संख्या में नाबालिग छात्र और युवक युवतियां को हिरासत में लिया।   अवैध तौर पर चल रहा था हुक्का  बार : दरअसल,...

हुक्का बार पर छापे में नाबालिग पकड़े गए
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Feb 2017 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

रोहिणी नॉर्थ इलाके में शुक्रवार को पुलिस ने एक हुक्का बार में छापा मारकर बड़ी संख्या में नाबालिग छात्र और युवक युवतियां को हिरासत में लिया।  

अवैध तौर पर चल रहा था हुक्का  बार : दरअसल, पुलिस को पता चला था कि रोहिणी इलाके में अवैध तौर पर हुक्का पार्लर चल रहे हैं। बीते दिनों हुक्का पार्लर में आग के कारण एक वेटर की मौत हो गई थी। यह हुक्का पार्लर अवैध तौर पर चल रहा था। रोहिणी नॉर्थ पुलिस ने सेक्टर आठ स्थित हुक्का पार्लर में छापा मारा।

रिहायशी इलाके में काफी दिन से यह पार्लर चल रहा था। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।  छापे के दौरान करीब तीस स्कूली बच्चे भी मिले। पुलिस ने बच्चों के माता पिता को थाने बुलाया है। साथ ही हुक्का पार्लर के कागजातों की जांच की जा रही है। हालांकि, इस पूरे मामले में डीसीपी एमएन तिवारी ने कुछ भी कहने से इंकार किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें