ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश कांग्रेस से गठबंधन न होता तो सपा फिर सत्ता में लौटती

कांग्रेस से गठबंधन न होता तो सपा फिर सत्ता में लौटती

सपा की हार से आहत मुलायम सिंह यादव ने रविवार को कहा कि पार्टी ने अगर कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया होता तो उसकी फिर सरकार बनती। होली के लिए सैफई पहुंचे मुलायम ने कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं...


कांग्रेस से गठबंधन न होता तो सपा फिर सत्ता में लौटती
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 13 Mar 2017 01:18 AM
ऐप पर पढ़ें

सपा की हार से आहत मुलायम सिंह यादव ने रविवार को कहा कि पार्टी ने अगर कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया होता तो उसकी फिर सरकार बनती। होली के लिए सैफई पहुंचे मुलायम ने कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

सपा संरक्षक ने कहा कि हम पहले ही गठबंधन के  खिलाफ थे और कहा था कि इससे कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने शिवपाल के इस बयान से सहमति जताई कि गठबंधन के घमंड के कारण हार हुई। उन्होंने कहा कि बड़ी मेहनत से पार्टी बनाई है। इसे फिर एकजुट करेंगे और संघर्ष कर सत्ता में लौटेंगे।
  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें