ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशत्रिवेंद्र रावत उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री बने

त्रिवेंद्र रावत उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री बने

त्रिवेंद्र्र सिंह रावत ने शनिवार को उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कृष्णकांत पॉल ने रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह...

त्रिवेंद्र रावत उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री बने
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें

त्रिवेंद्र्र सिंह रावत ने शनिवार को उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कृष्णकांत पॉल ने रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। 

रावत की टीम में नौ मंत्री :  त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ उनके नौ सदस्यीय मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलायी गई।  सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, अरविन्द पांडेय, सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य और प्रकाश पंत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। रेखा आर्य और धन सिंह रावत ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

युवाओं को तरजीह देंगे : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत में त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि सरकार राज्य के नौजवानों के स्वर्णिम भविष्य के लिए ठोस कदम उठाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए जो योजनाएं शुरू की हैं, उन्हें कड़ाई से शुरू किया जाएगा। भ्रष्ट अफसरों को भी चिन्हित किया जाएगा।


त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कृष्णकांत पाल ने रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। 
प्रदेश के 9वें मुख्यमंत्री बने रावत के साथ उनके नौ सदस्यीय मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलायी गई।  इसमें सात कैबिनेट स्तर के और दो राज्य स्तर के मंत्री शामिल हैं। सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, अरविन्द पांडेय, सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य और प्रकाश पंत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। रेखा आर्य और धन सिंह रावत ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें