ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदिल्ली में महिलाओं का बेरहमी से कत्ल

दिल्ली में महिलाओं का बेरहमी से कत्ल

राजधानी में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में चार महिलाओं समेत पांच लोगों पर चाकू से हमला किया गया। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।  पहली घटना जैतपुर व दूसरी...

दिल्ली में महिलाओं का बेरहमी से कत्ल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में चार महिलाओं समेत पांच लोगों पर चाकू से हमला किया गया। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। 
पहली घटना जैतपुर व दूसरी डाबड़ी इलाके की है। इन दोनों घटनाओं में जिन दो महिलाओं की मौत हुई उनकी पहचान ज्योति और नीरज के रूप में की गई है। वहीं घायलों की पहचान राजबाला, विनोद और सत्यम के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया है। 

दोनों मामलों ने पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जैतपुर मामले में जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसकी पहचान राजेश के रूप में की गई है। वहीं, डाबड़ी मामले में पुलिस ने सुमित नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार जैतपुर में आरोपी ने महिला पर आठ से दस बार चाकू से हमला किया है। जबकि डाबड़ी में ज्योति पर आरोपी ने तीन बार हमला किया। पुलिस के अनुसार जैतपुर में महिला पर उस वक्त हमला किया गया जब वह मोहल्ले की कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए आई थी।

डाबड़ी में आरोपी ने ज्योति और उसकी मां पर घर में घुसकर हमला किया। घटना के बाद ज्योति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें