ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशजयपुर के शेफ ने बनाए 8 अनोखे रिकॉर्ड, बनाई 180 किलो की रोटी

जयपुर के शेफ ने बनाए 8 अनोखे रिकॉर्ड, बनाई 180 किलो की रोटी

रोटी 180 किलोग्राम की, पाई 14 फुट लंबी, 14353 क्यूब से निर्मित सुगर क्यूब स्ट्रक्चर और 32 वर्गफुट का मालपुआ। यह कोई राजसी दावत का मेन्यू नहीं, बल्कि जयपुर के शेफ प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के नाम...

जयपुर के शेफ ने बनाए 8 अनोखे रिकॉर्ड, बनाई 180 किलो की रोटी
एजेंसी,जयपुरSun, 21 May 2017 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

रोटी 180 किलोग्राम की, पाई 14 फुट लंबी, 14353 क्यूब से निर्मित सुगर क्यूब स्ट्रक्चर और 32 वर्गफुट का मालपुआ। यह कोई राजसी दावत का मेन्यू नहीं, बल्कि जयपुर के शेफ प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के नाम रिकॉर्ड हैं। वह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आठ रिकॉर्ड (व्यक्तिगत) बनाए हैं जो सर्वाधिक है। 49 वर्षीय श्रीवास्तव होटल मैनेजमेंट की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट मणिपाल यूनिवर्सिटी (जयपुर कैंपस) के हेड श्रीवास्तव ने पहला रिकॉर्ड वर्ष 2008 में बनाया।  

मनोज के 8 रिकॉर्ड
 

पहला: 180 किलो की रोटी

2008 में विश्व की सबसे बड़ी एवं सबसे वजनी 180 किलोग्राम की एक रोटी बनाई जिसे की क्रेन से पलटा गया था। इसे 16 धंटे में बनाया। इसमें 26 विद्यार्थियों की टीम ने साथ दिया। 

दूसरा:  365 किलो की पाई
2013 में सबसे बड़ी पाई बनाई। यह पाई 14 फुट लंबी एवं 6 फुट चौड़ी तथा 365 किलोग्राम वजनी थी। इसे 12 घंटे में 60 लोगों के साथ बनाया।

तीसरा: शुगर क्यूब स्ट्रक्चर
2014 में शुगर क्यूब स्ट्रक्चर बनाया। इसमें शुगर के 14353 क्यूब लगे। इसकी साइज 5 फुट चौड़ी एवं 5 फुट लंबी थी। इसे 3 दिन में 11 विद्यार्थियों की टीम के साथ बनाया।

चौथा: 800 किलो वजनी मुस्साका
ग्रीक डिश मुस्साका बनाया। इसका वजन 800 किलोग्राम था। यह 12 फुट लंबी एवं 6 फुट चौड़ी थी।

पांचवां: 560 किलो की औ ग्रेतिन 
फ्रांसीसी सब्जी औ ग्रेतिन बनाया। इसका वजन 560 किलोग्राम था। आकार 16 फुट लंबा, 6 फुट चौड़ा और 96 वर्गफीट में बना।  

छठा: 89 किलो का गातो अन्नानास
डेजर्ट फुड गातो अन्नानास बनाया। इसका वजन 89 किलोग्राम एवं आकार 5 फुट चौड़ा एवं 5 फुट लंबा था। इसे बनाने में 9 घंटे लगे। इसमें 25 विद्यार्थियों की टीम ने भागीदारी निभाई। 

सातवां: 32 वर्गफुट के मालपूए
आठ फुट लंबे, चार फुट चौड़े और 32 वर्गफुट के मालपूए बनाए। इसमें 60 विद्यार्थियों की टीम ने साथ दिया। इसका वजन 62 किलो था।

आठवां : 30 किलो का सोका
इटालियन सोका बनाया। यह 8 फुट लंबी एवं 4 फुट चौड़ी थी। इसे 80 विद्यार्थियों की टीम ने मिलकर बनाया। इसका वजन 30 किलो था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें