ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद होटल में चल रहा था देह व्यापार, छह युवक-युवतियां गिरफ्तार

होटल में चल रहा था देह व्यापार, छह युवक-युवतियां गिरफ्तार

पुराना बस अड्डा के पास होटल रॉयल पैलेस में देह व्यापार के धंधे का भंड़ाफोड़ हुआ है। सिहानी गेट पुलिस ने छापेमारी कर होटल के कमरों से छह लड़कियां और लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।...

होटल में चल रहा था देह व्यापार, छह युवक-युवतियां गिरफ्तार
Center,DelhiMon, 22 May 2017 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

पुराना बस अड्डा के पास होटल रॉयल पैलेस में देह व्यापार के धंधे का भंड़ाफोड़ हुआ है। सिहानी गेट पुलिस ने छापेमारी कर होटल के कमरों से छह लड़कियां और लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल के दो कर्मचारियों को भी पकड़ा है। छापेमारी के दौरान होटल मालिक और मैनेजर भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। सिहानी गेट पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिकनिम के तहत मुकदमा दर्ज कर होटल को सील कर दिया है। पुलिस टीम ने सोमवार दोपहर एक बजे होटल रॉयल पैलेस में छापेमारी की। पकड़े गए आरोपियों में करहेड़ा निवासी मंजीत, वेलकम, दिल्ली निवासी ललित, मसूरी निवासी नफीस और पवन, पिलखुआ निवासी फरियाद के साथ होटल कर्मचारी सोनू व हृदयेश शामिल हैं। वहीं होटल मालिक कमल सिंह जाटव और मैनेजर विजय मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं हैं। युवतियों के परिजनों को मामले की सूचना दी गई और थाने से ही जमानत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनीष मिश्र ने बताया कि होटल में देह व्यापार चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और होटल को सील कर दिया गया। होटल संचालक उपलब्ध कराता था लड़कियां होटल में संचालक ही लड़कियां उपलब्ध कराता था। होटल में कई लड़कियां आती थीं। ग्राहकों से होटल का मैनेजर सौदा तय करता था। सौदा होने के बाद ग्राहक को लड़की के साथ होटल के कमरे में भेज दिया जाता था। इसके बदले मैनेजर ग्राहकों से 1500 से लेकर 3000 रुपये प्रतिघंटे वसूलता था। थाने के पास होटल में वेश्यावृत्ति यह होटल जहां वेश्यावृत्ति का धंधा जोरों पर था, सिहानी गेट थाने से चंद कदमों की दूरी पर है। बावजूद इसके पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये धंधा पुलिस की सरपरस्ती में चल रहा था। उन्होंने कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। होटल के बाहर लगा जाम होटल में छापेमारी के दौरान आसपास के लोगों और राहगीरों की खासी भीड़ होटल के सामने एकत्र हो गई। इसकी वजह से हापुड़ रोड पर पुराना बस अड्डा की ओर जाने वाली सड़क पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार देख पुलिस ने लोगों को मौके से हटाया और यातायात को व्यवस्थित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें