ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRशहर के 310 विकास कार्यों के वर्कऑर्डर जारी

शहर के 310 विकास कार्यों के वर्कऑर्डर जारी

विकास-नगर निगम क्षेत्र में अगले सप्ताह शुरू होंगे 37 करोड़ के विकास कार्य-वार्ड कोटे के हैं सभी कार्य, सड़क, इंटरलॉकिंग टाइल्स के काम हैं ज्यादाअगले सप्ताह से शहर के हर वार्ड में विकास कार्य शुरू हो...

शहर के 310 विकास कार्यों के वर्कऑर्डर जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास

-नगर निगम क्षेत्र में अगले सप्ताह शुरू होंगे 37 करोड़ के विकास कार्य

-वार्ड कोटे के हैं सभी कार्य, सड़क, इंटरलॉकिंग टाइल्स के काम हैं ज्यादा

अगले सप्ताह से शहर के हर वार्ड में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। नगर निगम ने 310 विकास कार्यों के वर्कऑर्डर जारी कर दिए हैं। इन विकास कार्यों की प्रक्रिया चुनाव आचार संहिता के कारण बीच में ही रुक गई थी। नगर आयुक्त अब्दुल समद ने बताया कि करीब 37 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के वर्कऑर्डर जारी करते हुए ठेकेदारों को कार्य शुरू करने के लिए बोल दिया गया है।

पिछले साल नगर निगम की बोर्ड बैठक में हर वार्ड में 50-50 लाख रुपये के विकास कार्य कराने पर सहमति बनी थी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने पहले बार 584 विकास कार्यों के टेंडर एक साथ जारी किए थे। निगम के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में टेंडर पहली बार जारी हुए थे। ज्यादा विकास कार्य होने के कारण इनकी कागजी प्रक्रिया भी लंबी हो गई। इन कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने व टेंडर जारी करने में कई माह का समय लगा। टेंडर जारी कर दिए गए लेकिन जनवरी माह में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई। इसके कारण करीब ये सभी कार्यों की फाइलों को बीच में ही रोक दिया गया। इनमें 310 कार्यों की फाइल स्वीकृत हो चुकी थी। केवल वर्कऑर्डर होने बाकी रह गए थे। वह आचार संहिता हटने के साथ ही इन कार्यों के वर्कऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। निगम अधिकारियों की माने तो अगले सप्ताह से सभी वार्डों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

234 विकास कार्यों के टेंडर हुए जारी

जिन कार्यों के टेंडर खुलने की तिथि चुनाव आचार संहिता के बीच में थी उन्हें अब दोबारा जारी किया गया है। निगम अधिकारियों ने करीब 234 से ज्यादा कार्यों के टेंडरों की तिथि को 30 मार्च तक बढ़ा दिया है। उसके बद उन टेंडरों को खोलर वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे।

विकास कार्यों के लिए बढ़ाया गया था बजट

नगर निगम के हर वार्ड में 50-50 लाख के विकास कार्य कराने के लिए पिछले वर्ष सिंतबर में बजट बढ़ाया गया था। इसके लिए पुनरीक्षित बजट पेश किया गया। जिसे 72 करोड़ से बढ़ाकर 117 करोड़ किया गया। इसमें अवस्थापना निधि से 40 करोड़ व जलकल विभागसे पांच करोड़ रुपये लिए गए। अवस्थापना का पैसा बाद में उसी मद में लौटाने की भी बात रखी गई। इस बजट से सभी वार्डों में कम से कम 50-50 लाख रुपये के विकास कार्य कराने की योजना बनी थी। कई वार्डों में तो विकास कार्य एक करोड़ तक के भी लगाए गए हैं।

सबसे ज्यादा काम इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण के

अगले सप्ताह से जो विकास कार्य शुरू होंगे उनमे सबसे ज्यादा कार्य गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण के हैं। करीब 70 फीसदी कार्य इसी के हैं। इसके साथ ही करीब 20 से ज्यादा पार्कों की चारदीवारी व रंगाई पुताई के कार्य भी शामिल हैं। कुछ स्थानों पर पुलिया निर्माण का काम भी होना है।

विधानसभा चुनाव के कारण विकास कार्यों को रोक दिया गया था। अब जो फाइल पहले से स्वीकृत थी उनके वर्कऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। जो बाकी बचे हैं उनकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले सप्ताह से पूरे शहर में विकास कार्य होते नजर आएंगे।

-अब्दुल समद, नगर आयुक्त

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें