ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRसंतान पैदा न होने पर महिला को मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास

संतान पैदा न होने पर महिला को मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास

मुरादनगर। ब्रजविहार कॉलोनी में सोमवार को संतान पैदा न होने पर पति ने महिला को केरोसिन का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। महिला ने थाने में तहरीर दी है। महिला मोनिका की शादी सात वर्ष पूर्व गांव रावली...

संतान पैदा न होने पर महिला को मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 08:31 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादनगर। ब्रजविहार कॉलोनी में सोमवार को संतान पैदा न होने पर पति ने महिला को केरोसिन का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। महिला ने थाने में तहरीर दी है।

महिला मोनिका की शादी सात वर्ष पूर्व गांव रावली कलां निवासी कमल के साथ हुई थी। अब वह काफी समय से ब्रजविहार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। शादी के सात वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके कोई संतान नहीं हुई है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोमवार को संतान पैदा न होने से नाराज कमल ने मोनिका के शरीर पर केरोसिन का तेल छिड़क दिया और आग लगाने के लिए जैसे ही माचिस निकाला तो महिला धक्का देकर घर से बाहर निकल आई और शोर मचा दिया। चीख पुकार की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर कमल फरार हो गया। महिला ने थाने में शिकायत की है। थानाप्रभारी हरिदयाल यादव ने बताया कि महिला ने अभी तक मौखिक शिकायत की है,तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

..................

हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ट्रक रोककर किया हंगामा

मुरादनगर। नेशनल हाईवे पर गांव असालत नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास सोमवार शाम को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित पशु का मांस होने की सूचना पर एक ट्रक को रोककर जमकर हंगामा किया। पुलिस जांच में मामला फर्जी निकलने पर ट्रक को जाने दिया।

गांव असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर के पास सोमवार शाम को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रक को रोककर हंगामा करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं को आरोप था कि ट्रक में प्रतिबंधित पशु का मांस ले जाया जा रहा है। हंगामा बढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की जांच की तो पाया कि मुर्गा व अन्य पशुओं का सुखा हुआ मांस था। जांच के बाद पुलिस ने ट्रक को जाने दिया।

................

जिलाध्यक्ष का स्वागत किया

मुरादनगर। मुरादनगर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र त्यागी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जितेन्द्र त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र कुमार मोदी ने संत योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश की जनता का सम्मान किया है।

इस मौके पर सुमित काकड़ा,रजत काकड़ा,अनुज शर्मा,मनु त्यागी पिंटू गोस्वामी,सुदर्शन शर्मा,लीलू, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें