ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRसंगीता रानी सिंह बनीं आरडब्लूए की अध्यक्ष

संगीता रानी सिंह बनीं आरडब्लूए की अध्यक्ष

गाजियाबाद | कार्यालय संवाददातासंगीता रानी सिंह बनीं आरडब्लूए की अध्यक्षअंसल तनुश्री में आरडब्लूए का गठन हुआएनएच 24 की अंसल तनुश्री में रविवार को आरडब्लूए का गठन किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष पद को...

संगीता रानी सिंह बनीं आरडब्लूए की अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद | कार्यालय संवाददाता

संगीता रानी सिंह बनीं आरडब्लूए की अध्यक्ष

अंसल तनुश्री में आरडब्लूए का गठन हुआ

एनएच 24 की अंसल तनुश्री में रविवार को आरडब्लूए का गठन किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया गया। संगीता रानी सिंह को अध्यक्ष, शालीन ठाकुर को महासचिव, नीरज पांडे को कोषाध्यक्ष, दयानंद त्यागी पवन कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अर्चना माहेश्वरी को कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया। हालांकि उपाध्यक्ष पद पर चुनाव किया गया। इसमें सलमान खान ने उपाध्यक्ष पर कब्जा जमाकर अपनी जीत दर्ज की।

होली मिलन समारोह हुआ

राजनगर के कुसुम गोयल सरस्वती बाल मंदिर में नागरिक सुरक्षा कलैक्ट्रेट प्रखंड ने रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान सिविल डिफैंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, हेमंत राय, एसएस मिश्रा, पीयूष मालवीय, नीरज भटनागर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें