ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगुरुग्राम में महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर

गुरुग्राम में महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर

साइबर सिटी में उल्लास के साथ शुक्रवार को महाशिवरात्रि मनायी गई। शहर के मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहु

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 06:53 PM

साइबर सिटी में उल्लास के साथ शुक्रवार को महाशिवरात्रि मनायी गई। शहर के मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जलाभिषेक किया। पूजा अर्चना के साथ परिवार की सुख समृद्धि को लेकर प्रार्थना की। मंदिरों में शिव भगवान के भजन-कीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। साथ ही कई स्थानों पर भंड़ारे भी लगाए गए। 
शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में से एक गुफा वाले शिव मंदिर के पट भक्तों के लिए सुबह 5 बजे खोल दिए गए। जिसके बाद से दोपहर 2 बजे तक भक्तों की लंबी लाइनें लग रही हैं। भक्त दोपहर बाद तक बम भोले के उद्घोषों के साथ मंदिर पहुंचते रहे। फूल पत्तों, धतूरा, बेर समेत अन्य सामग्री के साथ लोगों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। जिसके बाद परिवार की सुख समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। अर्जुन नगर रामलीला ग्राउंड स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में महाशिवरात्रि भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महाशिव रात्री पर उपवास रखने वाले लोग परिवार के साथ पूजा अर्चना के लिए यहां पहुंचे। पूजा अर्चना में भक्तों को कोई दिक्कत न आए इसके लिए बेरिकेटिंग की गई। इसके अतिरिक्त सुबह से ही महाकाल का भजन-कीर्तन चलता रहा। 

रेलवे रोड़ स्थित प्रेम मंदिर को महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से सजाया गया। मंदिर प्रांगड़ में मौजूद अन्य देवी-देवताओं की फूल-मालाओं से विशेष साज-सज्जा की गई। पूजा-अर्चना के लिए लोगों को यहां 10 से 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। वहीं मंदिर प्रबंधन की ओर से सुबह 4 से 5 बजे तक विधि विधान पूर्वक पूजा की गई। जिसके बाद भक्तों के लिए पट खोले गए। साथ ही मंदिर के बाहर भंड़ारे का आयोजन किया गया। जिसमें व्रतियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। 

सेक्टर-4 श्रीकृष्ण मंदिर में महाशिवरात्री पर भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। यहां पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रसाद की व्यवस्था की गई। जिसमें कटे हुए फलों के साथ  हलवा दिया गया। इसके अतिरिक्त महाशिवरात्री के दौरान 24 घंटे भजन-कीर्तन कार्यक्रम चलता रहा। दूसरी तरफ कबीर भवन चौक पर बनी शिव भगवान की प्रतिमा पर जलाभिषेक करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 

‘‘महाशिव रात्रि विधि-विधान पूर्वक मनायी गई। धार्मिक अनुष्ठान कर भगवान शिव की पूजा की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार की खुशी के लिए मन्नतें मांगी।’’
पुजारी प्रमोद मिश्रा कृष्ण मंदिर सेक्टर-4

‘‘महाशिव रात्रि पर पूजा अर्चना में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पहले ही तैयारी कर ली गई। बुजुर्ग और महिलाओं के लिए अलग लाइन लगवायी गई। भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। दोपहर बाद तक श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आए।’’
अरूण आजाद, संचालन समिति के सदस्य प्रेम मंदिर)

गुरुग्राम में महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर1 / 2

गुरुग्राम में महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर

सोहना में शिवमंदिरों में की गई पूजा अर्चना
शिवरात्रि के अवसर पर नगर के दर्जन भर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। शुक्रवार सुबह से ही शिव भक्तों की मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। जिसके लिए मंदिरों के पुजारियों ने एक दिन पहले से ही तैयारियां पूरी करके रखी थी। महाशिव रात्रि पर पर भगवान शिव के मंदिरों में पूजा अर्चना हुई। पूजा अर्चना में शिव भक्तों ने भांग, धतूरा, दूध और जल चढ़ाया। नगर के गर्म पानी शिव कुंड से लेकर त्रिपतकॉलोनी में बना शिव मंदिर, फ्रेंड्स कॉलोनी, पलवल मार्ग,बालूदा मार्ग, पुराने बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर बने भगवान शिव के मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक भक्तजन भगवान शिव की पूजा अर्चना करते रहे। 

पटौदी में जलाभिषेक के लिए रात 12 बजे से पहुंचने लगे श्रद्धालु
प्राचीन शिव मन्दिर इंछापुरी सहित क्षेत्र के मन्दिरों में श्रद्वालुओं की ओर से भारी संख्या में जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर बम-बम के जयकारों से गूंज उठे। महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव इंछापुरी मंदिर में में रात 12 बजे से ही शिवलिंग पर श्रद्वालुओं ने जलाभिषेक करना शुरु कर दिया। दिनभर शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक,फल, दूध, फूल, प्रसाद चढ़ाकर मुरादें मांगी। मालूम हो कि प्राचीन शिव मंदिर इंछापुरी पांच सौ वर्ष पुराना है। 

गुरुग्राम में महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर2 / 2

गुरुग्राम में महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर